फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers celebrated the appointment of Nitin Navin as acting national president and Pankaj Chaudhary as BJP state president

Varanasi News: नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

Tue, 16 Dec 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated the appointment of Nitin Navin as acting national president and Pankaj Chaudhary as BJP state president
नितिन नबीन के भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अब तक के सबसे युवा नितिन नबीन की नियुक्ति एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर पंकज चौधरी के निर्वाचन से जहां एक ओर संगठन को मजबूती मिलेगी, वहीं आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोनों ही युवा एवं ऊर्जावान हैं और जमीन से उठकर आगे आए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. शिवनाथ यादव एवं पूर्व महापौर कौशलेन्द्र सिंह पटेल को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed