फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP worker misbehave with DM and tehsildar in ballia

आपराधिक सूची में नाम शामिल होना भाजपा कार्यकर्ता को नहीं आया रास, डीएम से की अभद्रता

Tue, 02 Apr 2019 05:00 PM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: पल्लवी कश्यप Updated Tue, 02 Apr 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
BJP worker misbehave with DM and tehsildar in ballia
न्यायिक रिमांड पर भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता को अपना नाम अपराधियों की सूची में शामिल होना रास नहीं आया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता डीएम के आवास पर पहुंच गया और अभद्रता करने लगा। बात और बढ़ी तो तहसीलदार से हाथापाई पर उतर आया।

विज्ञापन


दरअसल, बलिया के जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से पकड़ी थाने से आपराधिक रिकार्ड मांगा गया था। इसमें एकईल गांव के पूर्व प्रधान और भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी के खिलाफ थाने से करीब एक दर्जन आपराधिक मामलों में शामिल होने की सूची भेजी गई।
विज्ञापन






इसकी जानकारी होने पर विनोद तिवारी सोमवार की शाम करीब चार बजे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से मिलने उनके कैंप कार्यालय पर पहुंच गया। बातचीत के दौरान विनोद तिवारी ने जिलाधिकारी से अभद्रता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

BJP worker misbehave with DM and tehsildar in ballia
जेल जाता भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

इस बीच सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा भी वहां पहुंच गए तो विनोद तिवारी उनसे भी भिड़ गया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि विनोद तिवारी ने मेरे साथ अभद्रता की है। साथ ही सदर तहसीलदार से भी हाथापाई की। उन्हें शांति भंग की आशंका में जेल भेजा गया है।

बाद में विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर नगर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों भाजपाई कोतवाली और जिला कारागार पहुंच गए। जिला प्रशासन की कार्रवाई से भाजपा नेताओं में तनाव देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed