{"_id":"588b830c4f1c1ba333cf6d5c","slug":"bjp-worker-caught-with-kamal-sandesh-bike-in-bahdohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के वाबजूद कर रहा था 'कमल संदेश' बाइक से प्रचार, कार्यकर्ता को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के वाबजूद कर रहा था 'कमल संदेश' बाइक से प्रचार, कार्यकर्ता को जेल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
कमल संदेश वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के रोक वाबजूद 'कमल संदेश' बाइक से प्रचार करना एक भाजपा कार्यकर्ता पर भारी पड़ गया। कमल संदेश वाहन लेकर गांव-गांव प्रचार कर रहे भदोही जिले के कार्यकर्ता को पुलिस ने आचार संहिता तोड़ने पर जेल भेज दिया।
उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
भदोही जिले के सरई मिश्रानी गांव निवासी जगदीश बिंद भाजपा कलर की कमल संदेश यात्रा नामक दुपहिया को लेकर प्रचार कर रहा था। बाइक पर भाजपा के कई बड़े नेताओं की फोटो आदि लगी हुईं थीं।
बाइक पर बने बाक्स में ध्वनि विस्तारक यंत्र से गांव-गांव प्रचार कर रहा था। खबर मिलने पर औराई थाने की पुलिस ने बाइक को सीज करते हुए कार्यकर्ता पर आचार संहिता तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने हर विधानसभा में चार-चार बाइक कैडर के कार्यकर्ताओं को दी थी। अधिकतर विधानसभाओं में बाइक पहुंच गई थी और प्रचार भी शुरू हो गया था। इसी बीच विरोधी पार्टियों की शिकायत पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी थी।
नोटबंदी के दौरान बाइक खरीद मामले में विपक्षियों ने काफी सवाल उठाए थे।