फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP win nikay chunav in purvanchal

निकाय चुनावः पूर्वांचल में बही केसरिया की बयार, निर्दलियों ने दिखाई हैसियत

Sat, 02 Dec 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 02 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
BJP win nikay chunav in purvanchal
जीत के बाद जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। पूर्वांचल की 19 नगर पालिकाओं और 56 नगर पंचायतों की शुक्रवार को हुई मतगणना में भाजपा के खाते में सबसे अधिक सीटें आईं। नगर पालिकाध्यक्ष की 19 सीटों में से 8 पर भगवा ध्वज लहराया है।
विज्ञापन


बसपा ने दमदार उपस्थिति जताते हुए पांच सीटें जीतीं हैं तो 5 सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों का कब्जा रहा। सपा सबसे नुकसान में रही उसके खाते में महज एक सीट आई है। वहीं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भाजपा को 13, सपा को 10, बसपा को 4, रालोद को 2, तथा पीस पार्टी को 1 सीट पर कामयाबी मिली है। सबसे अधिक 25 सीटें निर्दल प्रत्याशियों के हिस्से में रहीं।  
विज्ञापन


बलिया में नगर पालिकाध्यक्ष की दोनों सीटों पर निर्दल, सोनभद्र में एक सीट पर भाजपा, गाजीपुर में तीन सीटों में एक पर भाजपा दो सीटों पर बसपा ने कब्जा जमाया। मऊ पालिका की सीट बसपा को जबकि आजमगढ़ की दो सीटों में एक निर्दल और एक सपा के खाते में गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर की तीन नगर पालिकाओं में एक भाजपा, एक कांग्रेस और एक सीट बसपा को मिली वहीं जौनपुर की तीन सीटों में दो पर भाजपा और एक पर बसपा ने परचम लहराया। भदोही की दो सीटों में एक पर भाजपा व दूसरे पर निर्दल प्रत्याशी ने जीत हासिल की। चंदौली की सीट भाजपा ने जीती । वाराणसी की इकलौतीनगर पालिका रामनगर में निर्दलीय प्रत्याशी ने परचम लहराया है। 

इसी तरह बलिया की 8 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों में 4 पर भाजपा, 1 सपा, 1 बसपा, 2 निर्दल, सोनभद्र में 2 भाजपा, 5 निर्दल, तथा गाजीपुर में 1 भाजपा, 2 बसपा, और दो निर्दल प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। मऊ की 9 पंचायतों में 1 भाजपा, 1बसपा,1 सपा, 4 निर्दल, 1 पीसपार्टी और एक सीट राजद को मिली जबकि आजमगढ़ की 11 सीटों में 2 भाजपा, 2 सपा तथा 7 सीटें निर्दल प्रत्याशियों के खाते में गई है।


मिर्जापुर की एक मात्र सीट निर्दल को व जौनपुर की 6 सीटों में 3 सपा और 3 निर्दल, चंदौली की 3 सीटों में दो भाजपा और एक सीट रालोद को मिली है। भदोही की पांच सीटों में से 1 पर भाजपा 3 पर सपा और 1 पर निर्दल प्रत्याशी को तथा वाराणसी की एक मात्र नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने परचम लहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed