{"_id":"5ba1e0df867a557f025673ea","slug":"bjp-will-fight-in-next-lok-sabha-elections-on-development-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में पीएम मोदी ने किया साफ, 2019 का लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में पीएम मोदी ने किया साफ, 2019 का लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी भाजपा
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में पीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में मंगलवार को बतौर सांसद सवा चार साल बाद पहली बार अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट किया।
बनारस में जनसभा में 44 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने पूर्व के दौरों की भांति एक बार भी विपक्षी दलों पर निशाना नहीं साधा बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का भावपूर्ण तरीके से स्मरण कर उनके चहेतों को भी अपना मुरीद बनाते दिखे।
उन्होंने बेहद ही सहज तरीके से स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के बूते ही प्रगति के पथ पर हम सभी आगे बढ़ सकते हैं। नई काशी और नए भारत के निर्माण में सभी को आगे आकर सहभागी बनना होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के चौदहवें दौरे में काशीवासियों से रूबरू हुए तो सिर्फ युवाओं, रोजगार के अवसरों, पर्यटन केंद्रों के उन्नयन और सड़क, पुल, रेल-हवाई यात्रा सुविधा सहित अन्य विकास कार्यों पर फोकस करते दिखे।

दो मिनट की दो लघु फिल्म दिखाई
पीएम मोदी न सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले सभास्थल पर मौजूद लोगों को काशी में आईपीडीएस सहित अन्य परियोजनाओं के तहत हुए विकास कार्यों और नवनिर्मित अटल इनक्यूबेशन सेंटर से युवाओं के लिए उपलब्ध होने वाले रोजगार के अवसरों पर आधारित दो-दो मिनट की दो लघु फिल्म दिखाई गई।
इसके बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि चार साल पहले और अब की काशी में बहुत बदलाव आ गया है। इस बदलाव का असर काशी ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों के साथ ही के आसपास के प्रदेशों की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिलेगा।
काशी में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वो यहां की परंपराओं और पौराणिकता को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने सभास्थल में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि विकास कार्यों में सहभागी बनें और ऐसा माहौल बनाएं कि सभी की प्रगति के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों।