फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP victory on Purvanchal's 'Hot' seat Saiyadaraja chandauli

पूर्वांचल की सबसे 'हॉट' सीट पर भाजपा का कब्जा

Sun, 12 Mar 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 12 Mar 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
 BJP victory on Purvanchal's 'Hot' seat Saiyadaraja chandauli
susheel singh - फोटो : अमर उजाला

चंदौली की चार विधान सभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को मंडी परिसर में संपन्न हुई। तीन विधान सभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया वहीं सपा एक सीट हथियाने में सफल रही। मुगलसराय से भाजपा की साधना सिंह, पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट सैयदराजा से सुशील सिंह और चकिया सुरक्षित से शारदा प्रसाद ने जीत दर्ज की ।

विज्ञापन

 

वहीं सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायन सिंह यादव ने जीत का स्वाद चखा। प्रेक्षकों की निगरानी में विधान सभा क्षेत्रों के आरओ ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया।  विधान सभा चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलटों की गिनती की गई।

विज्ञापन

 

इसके बाद विधान सभावार बनाए गए टेबलों पर ईवीएम में पड़े मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। शुरुआती दो चक्रों में सैयदराजा, सकलडीहा और मुगलसराय में सपा प्रत्याशी आगे रहे वहीं चकिया में भाजपा के शारदा प्रसाद ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जैसे-जैसे मतगणना आते बढ़ती गई तीन विधान सभाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। सकलडीहा को छोड़कर शेष तीन विधान सभाओं में भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे बढ़ते गए।


सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायन यादव और चकिया से भाजपा के शारदा प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंदियों को एक दफा भी आगे निकलने का मौका नहीं दिया।

तीन विधान सभा सीटों पर भाजपा का कब्जा

 BJP victory on Purvanchal's 'Hot' seat Saiyadaraja chandauli
vineet singh - फोटो : अमर उजाला

मुगलसराय की गणना 27 चक्रों में, सैयदराजा की 24 चक्र, सकलडीहा की 23 और चकिया की गणना 28 चक्रों में पूर्ण हुई। सबसे पहले मुगलसराय विधान सभा विधान सभा का परिणाम घोषित किया गया।

 

यहां भाजपा की साधना सिंह ने सपा के बाबू लाल यादव को 13243 मतों के अंतर से पराजित किया। साधना को 87401 मत प्राप्त हुए वहीं सपा के बाबूलाल को 74158 और बसपा के तिलकधारी बिंद को 57219 व निवर्तमान विधायक और प्रमासपा प्रत्याशी बब्बन चौहान 7811 वोट प्राप्त हुए।

 

सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायन सिंह यादव ने भाजपा के सूर्यमुनी तिवारी को 14969 मतों के अंतर से पराजित किया। प्रभुनारायन को 79875 वोट, सूर्यमुनी को 64906 और बसपा के उपेंद्र सिंह को 52175 मत प्राप्त हुए।

 

सैयदराजा से निवर्तमान विधायक सुशील सिंह ने बसपा के श्यामनारायण सिंह को 14494 मतों से पराजित किया। सुशील सिंह को 78869, श्यामनारायण को 64375 और सपा के मनोज सिंह को 44832 मत प्राप्त हुए।

 

चकिया से भाजपा के शारदा प्रसाद ने बसपा के जितेंद्र कुमार को 20063 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। शारदा को 96890, जितेंद्र को 76827 और सपा की निवर्तमान विधायक पूनम सोनकर को 48687 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed