फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp

बूथ के गणमान्य लोगों को बताएं सरकार की योजनाएं

Wed, 23 Sep 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
bjp
बड़ागांव। कोरोना काल में किए गए काम और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भाजपा घर घर पहुंचाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को बड़ागांव और कठिराव मंडल की समीक्षा बैठक में बूथों तक सक्रिय रहने की कार्ययोजना बनाई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी व संगठन दोनों की रीढ़ है। आप सब अपनी महत्ता को समझे और अपने बूथों सेक्टर व मडल स्तर पर सक्रिय हो जाएं। गांव में रह रहे पर आम व खास लोगों को चिह्नित कर उन्हें प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। केंद्र और राज्य सरकार ने कई बड़े व कडे़ फैसले लिए हैं। इसकी जानकारी के साथ लोगों को इसके महत्व के बारे में बताएं। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को मौका देगी। पिंडरा विधायक डा अवधेश सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाई जाएंगी। बैठक में अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ एसडी अग्रवाल, पवन सिंह, शैलेश पांडेय, डॉ जेपी दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

पंचायत से पार्लियामेंट तक के चुनाव में जीत के संकल्प के साथ काम करे कार्यकर्ता
वाराणसी। कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक के चुनाव में विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ उतरता है। पार्टी का सारा फोकस मंडल के साथ साथ बूथ को अभेद किला बनाना है। यह विचार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं महामना मंडल के पदाधिकारीयों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा, सेक्टर प्रभारी के नाते बूथ के सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए नये कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए पुराने कार्यकर्ताओं से सम्बंध बना कर रखना है। बैठक के अंत मे महानगर महामंत्री नवीन कपूर की पत्नी के निधन के शोक में दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed