{"_id":"5a23c48c4f1c1bc45b8b9e39","slug":"bjp-trying-independents-join-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीयों को साथ लेकर आंकड़ा सुधारने में जुटी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीयों को साथ लेकर आंकड़ा सुधारने में जुटी भाजपा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 16 में से 14 नगर निगमों में भाजपा भगवा लहरा रही है लेकिन जिन नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। सूत्रों की मानें तो पार्टी दूसरे दलों के जीते चेयरमैन और निर्दलीयों समेत पार्षदों-सभासदों को सदस्यता ग्रहण कराकर खुद को मजबूत साबित करने में जुट गई है।
इसी क्रम में वाराणसी में गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में गोपीगंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रह्लाद गुप्ता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रह्लाद गुप्ता ने निर्दल चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने माला पहनाकर चेयरमैन का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के साथ वह कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा वाराणसी में गुटबाजी के चलते नगर निगम चुनाव में भाजपा को उन 14 सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा, जहां पिछले चुनाव में पार्टी का कब्जा था। ये पार्टी की परंपरागत सीटें थीं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इन सीटों पर टिकट वितरण में गड़बड़ी और आपसी उठापटक के चलते ये सीटें हाथ से निकल गईं।
हालांकि इस बार पार्टी की सीटें बढ़ी हैं लेकिन अगर अपनी परंपरागत सीटों पर भी पार्टी जीतती तो सदन में भाजपा पार्षदों की संख्या 39 से बढ़कर 53 हो जाती। 2012 के चुनाव में पार्टी को 26 सीटें मिली थीं।
निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग में हार-जीत के कारणों पर मंथन हुआ। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने चर्चा की।
तय हुआ कि जिनकी गलतियों से पार्टी को नुकसान हुआ है उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए। इसके अलावा आगामी सहकारिता के चुनाव के लिए 15 से 25 दिसंबर तक पार्टी को अपनी तैयारियां पूरी करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया।