{"_id":"5ffd81b58ebc3e32af7eeff3","slug":"bjp-state-vice-president-said-modi-government-gave-gift-to-sc-st-students-education-budget-was-5-times","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- मोदी सरकार ने एससी-एसटी छात्रों को दिया तोहफा, पढ़ाई का बजट हुआ 5 गुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- मोदी सरकार ने एससी-एसटी छात्रों को दिया तोहफा, पढ़ाई का बजट हुआ 5 गुना
Tue, 12 Jan 2021 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने एससी-एसटी छात्रों को तोहफा दिया है। इतिहास में पहली बार इनकी पढ़ाई के लिए 5 गुना बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पहले जहां 11000 करोड़ रुपये छात्रों की पढ़ाई के लिए बजट था। इस लक्ष्य को बढ़ाकर 59.48 हजार करोड़ रूपये किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि उच्चतर शिक्षा का मानक 5 वर्षों में प्राप्त करने के लिए 60 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ छात्रों को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, कक्षा दसवीं के बाद एससी एसटी के छात्र पढ़ाई से वंचित होते थे। उन्हें ध्यान में रखकर यह बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
पिछली सरकारों की तरह मोदी सरकार रोना नहीं रोती है। यहां से 100 रूपये दिया जाता है तो 15 पैसा ही गरीबों को मिलता है। सरकार ने पारदर्शिता कायम करते हुए डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजने की व्यवस्था बनाई है। 1944 में बनी छात्रवृत्ति नीति के तहत 2013- 14 में दसवीं की पढ़ाई करने वाले मात्र 17 प्रतिशत थे। जो 2014 के बाद 23 प्रतिशत हो गए थे। आगामी 2025 तक इसे 27 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।