फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP state president said party will win in body election

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा की लहर 

Tue, 21 Nov 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Nov 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
BJP state president said party will win in body election
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के निकाय चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता पूरा दम लगाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जनता उनकी पार्टी के साथ है। जनता का भाजपा और सरकार पर भरोसा कायम है और निकाय चुनाव में पूरे सूबे में भाजपा का परचम लहराएगा।

पुराना रामनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व मूर्ति उपाध्याय के आवास पर बुद्धिजीवी समाज के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को तेजी से लागू करा रही हैं। सपा सरकार में प्रदेश में बेपटरी हो चुकी विकास की गाड़ी को योगी सरकार ने फिर पटरी पर लाया है।
विज्ञापन


इससे विपक्षी बेचैन हैं और वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव में भी हर जगह भाजपा की लहर है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता के भरोसे को कायम रखते हुए आने वाले समय में नगरीय सुविधाओं में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की महान भूमि रामनगर के विकास की अपनी प्राथमिकता भी गिनाई। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में पहले की सरकारों ने जनता को लूटा लेकिन अब जनता की सरकार है और विकास के एजेंडे को लागू किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कहा कि कहीं भी कोई नियम विरुद्ध कार्य हो रहा हो तो प्रामाणिक रूप से उसकी शिकायत करें। निश्चित रूप से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

सपा-बसपा से मुकाबला, टक्कर में कहीं नहीं कांग्रेस

BJP state president said party will win in body election
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का मुकाबला कहीं सपा तो कहीं बसपा से है। पूरे चुनाव में कांग्रेस कहीं भी टक्कर में नहीं है। सभी 16 नगर निगमों में भाजपा क्लीन स्वीप करने जा रही है।

पत्रकारों से बातचीत के बाद सिद्धार्थ नाथ सिंह भाजपा की ओर से लक्ष्मी हास्पिटल में आयोजित प्रबुद्ध जन एवं विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने शशि थरूर के मिस वर्ल्ड पर दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस मानसिकता से कांग्रेस प्रेरित हो रही है।

कहा कि इस बार नगर निगम के चुनाव का मुद्दा विकास है। अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर कहा कि बातचीत या कोर्ट के माध्यम से इसका हल निकाला जाएगा। पार्टी के चुनाव अभियानों में निवर्तमान मेयर रामगोपाल मोहले के नहीं दिखने पर कहा कि ऐसा नहीं है। वे गृहमंत्री के साथ हैं।

कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। यदि कहीं कोई शिकायत है तो उसे सरकार तक पहुंचाएं, तत्काल समाधान होगा। प्रबुद्धजन सम्मेलन में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपील की कि विकास के मुद्दे पर भाजपा को वोट दें।

कहा कि जिसकी सरकार होती है यदि उसके अध्यक्ष और पार्षद होंगे तो विकास कार्यों को समुचित रफ्तार मिलेगी। महापौर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल को जिताने की अपील की। 

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी

BJP state president said party will win in body election
सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए निकाय चुनाव में भाजपा की जीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय होगी तो विकास की जीत होगी।

मनोज ने नगर निगम के अलावा रामनगर और गंगापुर में जनसंपर्क और जनसभाओं के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। रामनगर चौक पर आयोजित सभा में मनोज तिवारी ने कहा कि देश और प्रदेश से भ्रष्टाचार का सफाया करने का यह जनता के पास सुनहरा मौका है।

भाजपा को जिताकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती दें। रामनगर से अपना नाता बताते हुए कहा कि उनका शुरुआती जीवन यहां बीता है। यहां भाजपा जीतेगी तो विकास के नए दौर की शुरुआत होगी। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष द्विवेदी के समर्थन में वोट की अपील की।

गंगापुर की सभा में मनोज तिवारी ने कहा कि यहां उनका युवावस्था गुजरा है। गंगापुर का विकास भाजपा के सिवा कोई नहीं कर सकता। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह भाजपा का साथ दें, यहां की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। मां, बहनों, बेटियों को सुरक्षा मिली है। प्रदेश में किसान, व्यापारी सभी विकास पथ पर अग्रसर हैं। यहां चेयरमैन पद के प्रत्याशी हरेराम को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed