कोरोना कालः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने शुरू की टेलीमेडिसिन सेवा, जारी किए गए चिकित्सकों के नंबर
भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से काशी और प्रयागराज को केंद्र मानकर टेलीमेडिसिन सेवा का बुधवार को शुभारंभ किया गया। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से न केवल वाराणसी महानगर बल्कि 16 जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री के मूल मंत्र जहां बीमार- वहीं उपचार को साकार करने की दिशा में भाजपा ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए पीएम मोदी के संसदीय़ क्षेत्र वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष फोकस करते हुए टेलीमेडिसिन सेवा भी शुरू की गई है। इसके माध्यम से लोग कोरोना काल में घर बैठे डॉक्टरों से बीमारियों से बचाव की सलाह ले सकेंगे।
पोस्ट कोविड होने वाली बीमारियों के साथ ही ब्लैक फंगस सहित अन्य बीमारियों का खतरा जिस तरह बढ़ रहा है, उसको देखते हुए ही भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से काशी और प्रयागराज को केंद्र मानकर टेलीमेडिसिन सेवा का बुधवार को शुभारंभ किया गया।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से न केवल वाराणसी महानगर बल्कि 16 जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसमें आईएमएस बीएचयू, राम मनोहर लोहिया, केजीएमयू, एसजीपीजीआई सहित दर्जनों मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, सीनियर डॉक्टर अपनी सेवा देंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी इस सेवा की सराहना की।
ये डाक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श
1-डॉ अलका रानी (एसआर केजीएमयू, लखनऊ) - मोबाइल 8081399750
2- डॉ दुर्गेश पुश्कर(एसआर एसजीपीजीआई, लखनऊ) - मोबाइल 9044544244
3- डॉ कपिल देव (एससार आरएमएल, लखनऊ) मोबाइल -8729621475
4- डॉ अखिलेश सिंह (आईएमएस बीएचयू वाराणसी) मोबाइल - 8756837388
5-डॉ प्रिंस चौधरी (केजीएमयू, लखनऊ) मोबाइल -7409809147
6- डॉ रोहित मोर्या (आरएमएल, लखनऊ) मोबाइल 8707775281
7-डॉ प्रांजल शुक्ला (एसजीपीजीआईडीएमएस लखनऊ) मोबाइल - 7275794607
8- डॉ राहुल भरत (केजीएमयू, लखनऊ) मोबाइल - 8318918516
9-डॉ ललित कुशवाहा (जेआर केजीएमयू, लखनऊ) मोबाइल - 9453360124
10- डॉ ताविषी मिश्रा (एसजीपीजीआईडीएमएस, लखनऊ) मोबाइल - 8881473406.
11- डॉ सृष्टि श्रीवास्तव (डेंटल वाराणसी) मोबाइल - 8726774751
12- डॉ शशांक (मेयो हास्पिटल, लखनऊ) मोबाइल - 9006207125
13- डॉ मयंक तिवारी ( एमओ, नईदिल्ली) मोबाइल - 9999555128
14- डॉ अनमोल मोहले (एसजीपीजीआईडीएमएस, लखनऊ) मोबाइल - 7800343434