फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP shout against separatist forces took

अलगाववादी ताकतों के खिलाफ भाजपा ने भरी हुंकार

Sun, 21 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 21 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP shout against separatist forces took
मलदहिया से लहुराबीर तक निकली यात्रा में काशी क्षेत्र, महानगर और जिला पदाधिकारियों के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन



दोपहर एक बजे मलदहिया स्थित सरदार पटेल की मूर्ति के पास भाजपाजन एकत्रित हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य एवं महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में यहां से विशाल जुलूस निकला। इस दौरान भारत माता की जय, देश के गद्दारों को फांसी दो आदि नारे लगाते हुए आगे बढ़े।


हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और तिरंगा के अलावा कुछ कार्यकर्ता भारत माता की तस्वीर भी लिए हुए थे। स्वाभिमान यात्रा लहुराबीर चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान लक्ष्मण आचार्य, मेयर रामगोपाल मोहले एवं महानगर अध्यक्ष ने चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन



सभा में आचार्य ने कहा कि जिस तरह देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, यह मातृभूमि के साथ गद्दारी है। सभा को भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय, डॉ. वीणा पांडेय, त्रिवेदी, रतन सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, अनिल राजभर आदि ने संबोधित किया। संचालन सुधीर मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यासागर राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed