फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP senior leaders arrived varanasi for mission 2019

मिशन 2019: पीएम के संसदीय क्षेत्र में जुटे भाजपा के दिग्गज, पिछड़े वर्ग को साधने का रोडमैप तैयार

Wed, 24 Oct 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 24 Oct 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
BJP senior leaders arrived varanasi for mission 2019
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

मिशन-2019 के लिए भाजपा के दिगग्ज नेता मंगलवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। लोकसभा चुनाव 2014 की तरह सफलता के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति ने 54 प्रतिशत ओबीसी को साधने का रोडमैप तैयार कर लिया है। मिशन-2019 के तहत भाजपा लगातार इतने कार्यक्रम करेगी कि दूसरी पार्टियों को गैप ढूंढने का मौका तक नहीं मिलेगा।  

विज्ञापन


मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज सपा, बसपा, कांग्रेस आईसीयू में है। झूठ को आधार बनाकर आईसीयू से निकलने का उनका मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा।
विज्ञापन


2019 के चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 2019 में भाजपा की ऐतिहासिक विजय देखकर सारे विपक्षी दल कोमा में चले जाएंगे। मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ में आयोजित बैठक के समापन सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पिछड़ों का ध्यान केवल और केवल भाजपा रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी पार्टियां केवल पिछड़ों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती हैं। पिछड़ा मोर्चा के जरिए भाजपा एक बार फिर से 2019 में लोकसभा चुनाव जीतेगी। बस आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाकर काम करना है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों को तेज करने के बारे में बताया। 

राम मंदिर पर केशव और साध्वी निरंजन ज्योति ने दिया बड़ा बयान

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मौर्य ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। चाहे यह निर्माण न्यायालय से हो या आपसी समझौते से। ये दोनों विकल्प समाप्त होने पर हम कानून बनाकर मंदिर का निर्माण करेंगे। 

इसी बैठक में भाग लेने आईं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए सरकार और संगठन पहल कर रही है। राम मंदिर पर विधेयक के सवाल पर कहा कि ये फैसला संगठन और सरकार करेगी कि क्या करना है। मामला कोर्ट में है। अयोध्या में प्रवीण तोगड़िया के बयान के सवाल पर कहा कि हम सब चाहते हैं कि मंदिर बने और मंदिर बन कर रहेगा। तोगड़िया अपने बयान का जवाब खुद ही देंगे।

राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन

BJP senior leaders arrived varanasi for mission 2019
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के भ्रष्टाचार को लेकर ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन हैं। पहले वह मशीन से सोना निकाल रहे थे। अब वह सीबीआई पर अनाप-शनाप बोल रहे हैं। कहा, राहुल बताएं कि जो विरोधियों की टीम है, उनमें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन-कौन है। इससे पूर्व डिप्टी सीएम ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किए।   

राहुल गांधी कुछ ऐसा करेंगे की खबर बन जाएगी: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री

बैठक में भाग लेने आई बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो संसद में किया वह सबने देखा है। वह किसानों के साथ संसद घेरने की बात कर रहे हैं। इसलिए आज भी कुछ ऐसा करेंगे जो खबर बन जाएगी। विभाग से जुड़े सवाल पर कहा कि 31 अक्तूबर तक सभी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर मिल जाएंगे। इसके पूर्व उन्होंने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन पूजन किया।

पिछड़ों की सच्ची राजनीति चौधरी चरण सिंह ने की थी

BJP senior leaders arrived varanasi for mission 2019
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

बैठक में भाग लेने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पिछड़ों की सच्ची राजनीति किसी ने की तो वह चौधरी चरण सिंह रहे। उनके बाद केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों के बारे में सोचा। मुलायम और अखिलेश ने अपने परिवार के 67 लोगों को राजनीतिज्ञ बनाया। समाजवाद तो नहीं बढ़ा लेकिन परिवारवाद बढ़ गया। गांधी की टाइटल लगाने से कोई गांधी नहीं होता है। गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed