{"_id":"57be0a684f1c1bad0ed4f02c","slug":"bjp-seeks-help-young-workers-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान के मदद मांगते ही पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान के मदद मांगते ही पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 Aug 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
संसदीय कार्यालय से वितरण के लिए राहत सामग्री लेकर जाते भाजपाजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में तैनात सेना के जवान एसके पांडेय ने बुधवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी के रवींद्रपुरी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर फोन कर सामने घाट इलाके में बाढ़ में फंसे अपने परिवार के लोगों की मदद के लिए गुहार लगाई। सूचना मिलते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय हुई। खाद्य सामग्री, दूध का पैकेट और पानी की बोतल लेकर कार्यकर्ता नाव से सामने घाट की मारुति नगर कॉलोनी पहुंच गए। पीएम की पहल पर दो दिन पहले यहां खुले बाढ़ पीड़ित सहायता केंद्र में बुधवार को बाढ़ में फंसे लगभग दो सौ लोगों ने फोन कर मदद मांगी। सामने घाट की महेश नगर कॉलोनी के लोगों ने पीने के पानी का टैंकर भिजवाने का आग्रह किया जबकि कोनिया इलाके के लोगों ने भोजन और दूध के लिए गुहार लगाई।
कार्यालय पर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप अग्रहरि, नागेंद्र रघुवंशी, निर्मला सिंह पटेल, एनपी सिंह, भूपेंद्र वालिया, अशोक तिवारी, साधना वेदांती, विद्यासागर राय एवं कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने फोन पर बाढ़ पीड़ितों की शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली। सभी फोन कॉल का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया गया है, संबंधित इलाकों में राहत सामग्री, दूध, पानी की बोतल, अनाज का पैकेट आदि बंटवाए गए। पीएम कार्यालय ने रमना इलाके में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम भेजकर सुरक्षित बाहर निकलवाया। पीएम दफ्तर से मिली बाढ़ राहत सामग्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर, सामनेघाट, शुकुलपुर, रत्नाकर विहार, रोहित नगर, विष्णुनगर, नगवां, बालाजी नगर, जानकी नगर, कृष्णा नगर, पिसौर, कोनिया, चौकाघाट, मरुई एवं जक्खिनी आदि इलाकों में बांटा।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा और काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर ने बुधवार को बनारस के बाढ़ की अपडेट रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली दफ्तर को दी। पीएम के जनसंपर्क कार्यालय से बंट रहे राहत सामग्री का ब्यौरा देने के साथ ही एनडीआरएफ के नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
उध्ार, गुजरात के सुधांशु मेहता फाउंडेशन के सदस्यों ने बुधवार को गंगा और वरुणा के तटीय इलाकों में बाढ़ में फंसे लोगों को दूध का पैकेट, पानी की बोतल और खाद्य सामग्री बंटवाई। कोनिया, सरैयां, सामने घाट, रमना, अस्सी, नगवां आदि इलाकों में पांच नावों के जरिये दूध के एक हजार पैकेट और पानी की पांच हजार बोतलें फाउंडेशन की ओर से बांटी गईं।