फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Press conference of BJP state president Bhupendra Singh Chaudhary, this special information given on civic el

Mirzapur: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की प्रेसवार्ता, निकाय चुनाव पर दी ये खास जानकारी

Fri, 10 Mar 2023 01:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Mar 2023 01:50 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुखद हैं। जिन परिस्थितियों में उमेश पाल की हत्या हुई वह पीड़ा देने वाली है। परिवार के साथ पूरी संवेदना है और हम साथ खड़े हैं। जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया गया इसमें माफिया तंत्र दिखाई देता है। 

विज्ञापन
Press conference of BJP state president Bhupendra Singh Chaudhary, this special information given on civic el
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मिर्जापुर में बरौंधा कछार स्थित भाजपा कार्यालय में आज प्रेसवार्ता की। नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा- हमने दिसंबर में ही सारी तैयारी कर ली थी। समाजवादी पार्टी के षड़्यंत्र के कारण मामला न्यायालय में चला गया।आयोग की तरफ से रिपोर्ट आ जाएगी। उम्मीद है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चुनाव हो सकता है। उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुखद हैं।

विज्ञापन

जिन परिस्थितियों में उमेश पाल की हत्या हुई वह पीड़ा देने वाली है। परिवार के साथ पूरी संवेदना है और हम साथ खड़े हैं। जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया गया इसमें माफिया तंत्र दिखाई देता है। जो भी लोग इसमें संलिप्त है उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जैसा पहले कहा है कि ये सारे अपराधी, माफिया ये सब समाजवाती पार्टी की सरकारों के समय का पाप हैं।

विज्ञापन

Press conference of BJP state president Bhupendra Singh Chaudhary, this special information given on civic el
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
उन्हीं के समय में ये संरक्षण प्राप्त करके ताकतवर बने। जो माफिया हैं उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो रही है। कार्रवाई आगे बढ़ रही है। विकास कार्यों से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास सबके विश्वास के साथ सत्ता में आई। हमारी सरकारें वायदे के आधार पर काम कर रही हैं।कार्यकारीणी के गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संगठन के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ने का मतलब सभी का काल खंड बढ़ा है। वार्ड अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी का कार्यकाल बढ़ा। नगर निकाय के पहले संगठन का आंशिक पुनर्गठन करेंगे जिसके आधार पर खाली पदों को भरेंगे। त्योहारों पर सिलिंडर देने के सवाल पर कहा कि बजट में इसकी व्यवस्था की गई है। विकास से जुड़े मुद्दे पर कहा कि हमारी सरकार बिजली, पानी, सड़क, बुनियादी सुविधाओं पर बेहतर कार्य कर रही है। महंगाई अंतरराष्ट्रीय विषय है। देश सुरक्षित जोन में है इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है।  इससे पूर्व उन्होंने बताया कि पहली बार मिर्जापुर आया हूं।
विंध्याचल माता के चरणों में प्रणाम करके भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को लेकर बैठक करूंगा। इसमें संगठनात्मक गतिविधि, कार्यक्रम, अभियान, इत्यादि की समीक्षा करूंगा। लोकसभा चुनाव, नगर निकाय चुनाव में क्या करना है इन विषयों पर अलग- अलग बैठक होगी। इस दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed