{"_id":"61897fa654e5d407617cbfe4","slug":"bjp-s-strategy-will-be-decided-in-tfc-home-minister-will-stay-in-amethi-kothi-varanasi-news-vns621554569","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएफसी में तय होगी भाजपा की रणनीति, अमेठी कोठी में गृह मंत्री करेंगे प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएफसी में तय होगी भाजपा की रणनीति, अमेठी कोठी में गृह मंत्री करेंगे प्रवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द हो रहे मौसम के बीच भाजपा की चुनाव प्रबंधन टीम गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल (टीएफसी) में पूर्वांचल की सियासत गरमाएगी। करीब पांच घंटे की बैठक के बाद अमित शाह लंका स्थित अमेठी कोठी में 12 नवंबर की रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन टीएफसी में ही गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर बाद वे आजमगढ़ में रैली को संबोधित करेेंगे।
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे गृहमंत्री अमित शाह 12 नवंबर को अपराह्न करीब चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे हस्तकला संकुल पहुंचेंगे। इससे पहले हस्तकला संकुल में दोपहर 12 बजे से ही भाजपा के चुनाव प्रबंधन टीम की बैठक शुरू होगी। इसमें चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। दोपहर में शुरू होने वाली बैठक में काशी क्षेत्र से प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को बुलाया गया है। दूसरे सत्र में संगठन के लोग चुनावी रणनीति में अपनी राय रखेंगे। यहां बता दें कि अमित शाह करीब चार बजे बैठक में शामिल होंगे और इसके बाद वे अलग-अलग आधा दर्जन बैठकों में चार घंटे से ज्यादा समय बिताएंगे। वहां से अमेठी कोठी पहुंचने के बाद वे कुछ प्रबुद्ध लोगों से भी चर्चा करेंगे और संगठन के लोगों से फीडबैक लेंगे। उधर, अमित शाह की समीक्षा बैठक से पहले संगठन अपनी तैयारियों में जुट गया है और बूथ स्तर से लेकर विधानसभा तक आंकड़ों के साथ सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।