फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp president raily in azamgarh, tell news full form of kasab

यूपी को ‘कसाब’ से मुक्ति दिलाए बिना नहीं होगा विकासःअमित शाह

Thu, 23 Feb 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Thu, 23 Feb 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
bjp president raily in azamgarh, tell news full form of kasab
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस सपा और बसपा पर करारा हमला बोला। क से कांग्रेस, सा से सपा और ब से बसपा तीनों को मिलाकर कसाब की संज्ञा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास तभी होगा, जब यहां की जनता को इस कसाब से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार को अतरौलिया क्षेत्र के कोयलसा स्थित गांधी शताब्दी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि विधानसभा का यह चुनाव इससे मुक्ति और प्रदेश में विकास का मौका है, इसे किसी भी सूरत में गंवाएं।
विज्ञापन


 सपा पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि अखिलेश पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। यहां के लोग बताएं क्या पांच साल में अखिलेश अच्छे दिन ला पाए। इसके साथ ही कहा कि सपा शासन में प्रदेश बलात्कार, चोरी, लूट और अपहरण आदि में एक नंबर पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया कि केंद्र ने ढाई वर्ष में हर साल एक लाख करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को दिए लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे विकास पर खर्च नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, युवाओं, दलितों, पिछड़ों के लिए 93 योजनाएं शुरू कीं पर लापरवाही के कारण यूपी के लोगों तक नहीं पहुंचीं।

सभा में मौजूद लोगों से सीधे संवाद की शैली में शाह ने पूछा कि क्या उन्हें 20 घंटे बिजली, सड़क और रोजगार मिला, लैपटॉप मिला? भीड़ के नहीं में जवाब देने पर कहा कि सपा शासन में लैपटॉप बांटने के पहले छात्र-छात्राओं से धर्म पूछा गया। जो उनके अनुकूल नहीं थे उन्हें लैपटॉप नहीं मिला। 

राहुल बाबा हमसे ढाई साल का जवाब मांगते हैं

bjp president raily in azamgarh, tell news full form of kasab
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज करते हुए शाह बोले-राहुल बाबा हमसे ढाई साल का जवाब मांगते हैं। वह बताएं कि साठ साल तक उनके परिवार के लोगों ने देश पर शासन किया लेकिन कितना विकास किया। दावा किया कि भाजपा सरकार ने तो ढाई साल में दो करोड़ माताओं को गैस का चूल्हा दिया।
59 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया।
 पार्टी के घोषित संकल्प पत्र के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लघु-सीमांत किसानों के कर्ज माफ होंगे।

ऋण पर ब्याज नहीं लिया जाएगा। धान की खरीदारी समर्थन मूल्य पर होगी। हर वर्ग के युवा को मुफ्त लैपटॉप और वर्ग तीन-चार की नौकरियों में बिना इंटरव्यू अधिक अंक होने पर घर बैठे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

पशु वधशालाएं बंद की जाएंगी। 25 मेडिकल कॉलेज, 80 इंजीनियरिंग कालेज और 40 डेयरी फार्म खोलकर दूध और घी की नदियां बहाई जाएंगी।

अखिलेश-राहुल से यूपी परेशान

bjp president raily in azamgarh, tell news full form of kasab
चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष ने अपने भाषण के दौरान भीड़ का मूड भांपते हुए अखिलेश यादव और राहुल गांधी का नाम लिए बगैर चुटकी ली। बोले-एक से पिता तो दूसरे से मां परेशान है और इन दोनों से उत्तर प्रदेश परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed