फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP parshad get threat call after MLA in uttar pradesh

यूपीः विधायकों के बाद अब BJP के पांच पार्षदों को अपराधियों ने दी धमकी

Sun, 03 Jun 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 03 Jun 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
BJP parshad get threat call after MLA in uttar pradesh
धमकी

 विधायकों को धमकी मिलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि वाराणसी के पांच पार्षदों ने भी ऐसी ही धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। यूपी में 12 विधायकों को फोन कर धमकी देने के बाद अब पीएम के संसदीय क्षेत्र के पांच भाजपा पार्षदों को अपराधियों ने धमकी दी है।  इस मामले की जानकारी पार्षदों ने पार्टी और पुलिस आलाकमान को दी है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो धमकी मिलने के बाद भेलूपुर और दशाश्वमेध के पार्षदों ने प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को घटना की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने आनन-फानन में एसएसपी और भाजपा पार्षदों को बुलाकर बैठक की।
विज्ञापन


अपराधियों को खोजने और दंडित करने का निर्देश दिया है। अपराधियों का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। विधायकों के बाद पार्षदों को धमकी देने के मामले की गंभीरता की जानकारी पीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस, पार्षदों के फोन में रिकॉर्ड अपराधियों की आवाज का मिलान कर रही है। पुलिस ने पार्षदों से इस घटना की चर्चा करने के लिए मना किया है। विधायकों को धमकी देने के मामले में प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया है।

इस घटना को लेकर पार्षदों में दहशत का माहौल है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल ने तफ्शीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed