{"_id":"5b1386d24f1c1b9f6e8b5f01","slug":"bjp-parshad-get-threat-call-after-mla-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः विधायकों के बाद अब BJP के पांच पार्षदों को अपराधियों ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः विधायकों के बाद अब BJP के पांच पार्षदों को अपराधियों ने दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 03 Jun 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
धमकी
विधायकों को धमकी मिलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि वाराणसी के पांच पार्षदों ने भी ऐसी ही धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। यूपी में 12 विधायकों को फोन कर धमकी देने के बाद अब पीएम के संसदीय क्षेत्र के पांच भाजपा पार्षदों को अपराधियों ने धमकी दी है। इस मामले की जानकारी पार्षदों ने पार्टी और पुलिस आलाकमान को दी है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो धमकी मिलने के बाद भेलूपुर और दशाश्वमेध के पार्षदों ने प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को घटना की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने आनन-फानन में एसएसपी और भाजपा पार्षदों को बुलाकर बैठक की।
विज्ञापन
अपराधियों को खोजने और दंडित करने का निर्देश दिया है। अपराधियों का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। विधायकों के बाद पार्षदों को धमकी देने के मामले की गंभीरता की जानकारी पीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
पुलिस, पार्षदों के फोन में रिकॉर्ड अपराधियों की आवाज का मिलान कर रही है। पुलिस ने पार्षदों से इस घटना की चर्चा करने के लिए मना किया है। विधायकों को धमकी देने के मामले में प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया है।
इस घटना को लेकर पार्षदों में दहशत का माहौल है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल ने तफ्शीश शुरू कर दी है।