फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP parshad case register in police in threat call

फोन पर धमकी मामले में चार और भाजपा पार्षदों ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 05 Jun 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 05 Jun 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
BJP parshad case register in police in threat call
demo pic
आजमगढ़ जेल में निरुद्ध बदमाश एजाज अंसारी उर्फ सोनू के नाम से कॉल कर प्रभु साहनी की हत्या का हवाला देने और आशीर्वाद बनाए रखने की धमकी के मामले में सोमवार को भाजपा के चार और पार्षदों ने मुकदमा दर्ज कराया। यह चारों मुकदमे दशाश्वमेध, जैतपुरा, कोतवाली और भेलूपुर थाने में दर्ज कराए गए हैं। इससे पहले एक पार्षद ने दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इस बीच, पुलिस की तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि एजाज अंसारी का नाम लेकर गाजीपुर जेल में निरुद्ध चोलापुर क्षेत्र के चंदापुर निवासी बदमाश रवींद्र उर्फ राजू ने तीन भाजपा पार्षदों को खुद कॉल किया था और दो पार्षदों के पास अपने आदमी भेजकर मोबाइल से बात की थी।
विज्ञापन


मामला स्पष्ट होने के बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने चोलापुर, जैतपुरा सहित जिले के अन्य स्थानों पर छापामारी की। पुलिस रवींद्र के तीन करीबियों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस की एक टीम जिला जेल जाकर निरुद्ध बदमाशों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, रवींद्र और एजाज के बीच के कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है। आजमगढ़ जेल में निरुद्ध नक्खीघाट निवासी बदमाश एजाज के नाम पर भाजपा के तीन पार्षदों को 30 मई से दो जून के बीच फोन किया गया। 

मच गया था हड़कंप 

BJP parshad case register in police in threat call
demo pic
वहीं, दो पार्षदों से दो युवकों ने मुलाकात कर कहा था कि भैया बात करना चाहते हैं। कॉल करने वाले ने कहा था कि आजमगढ़ जेल से एजाज अंसारी बोल रहा हूं... अभी हाल में ही प्रभु साहनी की हत्या हुई थी, अखबारों में नाम तो पढ़ा ही होगा... बस आशीर्वाद बनाए रखिएगा बड़े भाई...।’ मामला सार्वजनिक हुआ तो पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि कॉल आजमगढ़ जेल से नहीं बल्कि गाजीपुर जेल से आई थी और फोन करने वाला चोलापुर थाना क्षेत्र निवासी बदमाश रवींद्र है।

रवींद्र को वर्ष 2013 में चंदापुर गांव में हुई एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2016 में जिला जेल में बवाल हुआ तो रवींद्र को गाजीपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पार्षदों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आजमगढ़ जेल में निरुद्ध एजाज का नाम लेकर दूसरे जनपद की जेल में निरुद्ध बदमाश ने फोन किया था। तफ्तीश में लगी पुलिस टीमों के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed