{"_id":"5bd2c8fbbdec22699d5aca0a","slug":"bjp-organised-bike-rally-on-november-17-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 : पूरे उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को बाइक रैली निकालेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 : पूरे उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को बाइक रैली निकालेगी भाजपा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन 2019 के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 13.5 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए आगामी छह माह के लिए रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत 146 कार्यक्रमों की योजनाएं बनाई गई हैं।
गुलाब बाग कार्यालय में हुई बैठक में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश को भगवामय बनाने के लिए 17 नवंबर को सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली बूथ स्तर से शुरू होकर सभी विधानसभाओं से होकर लोकसभा क्षेत्र में निर्धारित केंद्र पर पहुंचेगी।
एक बूथ से कम से कम 5 बाइक सवार कार्यकर्ताओं का दस्ता निकलेगा। हर लोकसभा में पांच से 10 हजार कार्यकर्ताओं की संख्या होगी। इस रैली में हर कोई बाइक पर होगा। 30 अक्तूबर तक बूथ समिति गठन का काम पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी नवरतन राठी के अनुसार 10 से 15 नवंबर के बीच पांच दिनों में बूथ समिति का अभिनंदन समारोह होगा। इसमें सांसद, विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर अभिनंदन करेंगे।

महिला मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन
आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने महानगर में तैयारियां शुरू कर दी हैं। सारनाथ मंडल के बरईपुर सारनाथ में गुरुवार को कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य साधना वेदांती ने किया। इस कार्यालय के माध्यम से सरकार व संगठन की योजनाओं को नीचे तक ले जाने का कार्य में सुविधा मिलेगी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने की। संचालन पूनम पांडेय ने किया।