फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP national president JP Nadda with cm yogi adityanath visit varanasi inaugurate office and participate party programme

मिशन 2022 के लिए भाजपा की रणनीति, 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' अभियान फिर शुरू करेगी भाजपा

Sun, 28 Feb 2021 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Feb 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
BJP national president JP Nadda with cm yogi adityanath visit varanasi inaugurate office and participate party programme
गोकुलधाम में सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए रजानीतिक दल अब अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। हरहउंआ स्थिल लॉन पहुंचे जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्होंने संबोधित किया। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' अभियान संकल्प को दोहराया। बैठक में उन्होंने कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है। गुजरात निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकर के और मेरी राष्ट्रीय  अध्यक्ष की भी भूमिका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि हमें बूथ लेवल पर फिर से काम करने की आवश्यकता है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए। बूथ की जीत विधानसभा की जीत होगी। मिशन 2022 में हमें जमीनी रूप से काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 4 सालों में प्रदेश सरकार और 6 साल की केंद्र की मोदी सरकार ने जन कल्याणकारी नीतियों को लागू किया है। इससे शोषित, वंचित और निचले पायदान पर खड़े लोगों में इन योजना से बलदाव आया है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि इन योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उनकी पहचान करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं। साथ ही लाभार्थियों के बारे में  लोगों को बताएं, कि कैसे सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आया है। गोकुलधाम में इस दौरान प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंशल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

मंत्री ने जाम कर दी सड़क
जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ जब एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हो रहे थे, तभी यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का काफिला बीच रोड पर रुक गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिससे लंबा जाम लग गया। इस कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed