{"_id":"5999828e4f1c1b6d408b4659","slug":"bjp-mp-nilam-sonker-does-not-know-diffrence-between-cm-and-deputy-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद को नहीं पता सीएम और डिप्टी सीएम में अंतर, कर गईं ये बड़ी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद को नहीं पता सीएम और डिप्टी सीएम में अंतर, कर गईं ये बड़ी गलती
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डिप्टी सीएम, सबसे बायें भाजपा सांसद निलम सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के लालगंज से भाजपा सांसद नीलम सोनकर को शायद डिप्टी सीएम और सीएम में अतंर नहीं मालूम है तभी तो उनसे रविवार को गलती हो गई। आजमगढ़ जिले रैदोपुर में आयोजित सभा में वो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री कह कर सबोंधित करती रहीं।
दरअसल, स्वच्छ यूपी स्वस्थ्य यूपी कार्यक्रम की शुरूआत करने वहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करने पहुंचे थे। वहां कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के संबोधन के बाद अन्य भाजपा नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसी क्रम में लालगंज सांसद ने जिले के बाजारों में पानी निकास की व्यवस्था कराने की मांग डिप्टी सीएम से की। लेकिन इस दौरान वह उपमुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित करती नजर आईं। उनसे हुई इस गलती के बाद वहां मौजूद नेता बगले झांकने लगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि 23 अक्टूबर 2108 तक भारत को खुले में शौच से मुक्त करना है। इसके लिए 1 करोड़ 20 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य था। 4401 शहर में 1.04 करोड़ परिवार को स्वच्छता की दृष्टि से ये सुविधा प्रदान की गई है। 2.50 लाख सामुदायिक शौचालय बनाये जा रहे है।
10 लाख प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। 36 लाख करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। 28 करोड़ गरीब व्यक्तियों के बैंक में खाते खोले गए हैं। तीन करोड़ से अधिक नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गुंडा, माफिया, भू-माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।
सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता पर सहायता उपलब्ध कराएं। उन्हे राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, चिकित्सा सुविधा एवं दवाएं बाढ़ चौकी में ही उपलब्ध कराई जाए। फसल ऋण मोचन योजना की समीक्षा कर उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र किसान छूटने न पाएं।

मलीन बस्ती के चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर
दलित बस्ती में सफाई करते केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन परिसर में डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर उतरने से पूर्व ही पुलिस ने लोगों को हेलीकाप्टर तक पहुंचने से रोकने के लिए रस्सा लगाया। लेकिन जैसे ही हेलीकाप्टर उतरा लोग पुलिस की घेराबंदी तोड़कर हेलीकाप्टर के करीब पहुंच गए। किसी ने माला तो किसी ने गुलदस्ता भेंटकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया।
रैदोपुर मलीन बस्ती में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन काफी चौकन्ना था। उनके आने से पूर्व ही खोजी कुत्ते के जरिए पूरी बस्ती की जांच की गई। बस्ती के घरों के ऊपर पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी। गलियों में महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई थी जो घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं को रोक रही थी।