फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP monitor SBSP dharna in uttar pradesh

सुभासपा के धरने पर भाजपा की नजर, दोनों पार्टियों के राजभर नेताओं ने झोंकी ताकत 

Tue, 25 Dec 2018 10:33 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 25 Dec 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
BJP monitor SBSP dharna in uttar pradesh
demo pic
29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में राजभरों की रैली को संबोधित करेंगे और वाराणसी के चांदपुर में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरक्षण में बंटवारे के मांग पर पूरे प्रदेश में 24 दिसंबर से अनशन की घोषणा की।
विज्ञापन


सोमवार को शास्त्री घाट वरुणा पुल से अनशन की शुरुआत हुई और धरना 29 दिसंबर तक चलेगा। उधर भाजपा नेता सुभासपा के अनशन पर नजर गड़ाए हैं। इस रैली में शामिल होने वालों पर नजर रखने के लिए राजभर नेताओं को लगाया गया है।
विज्ञापन

 

भाजपा नेताओं की मानें तो खुद कैबिनेट मंत्री अनशन में नहीं आएंगे केवल अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगे करके दबाव बना रहे हैं। भाजपा ने राजभर नेताओं को प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के काम में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर के अलावा सकलदीप राजभर, हरिनारायण राजभर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो लगातार राजभर समाज से संपर्क में हैं। जनसंपर्क के जरिए रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। अनिल राजभर ने शिवपुर विधानसभा में पीएम की रैली के मद्देनजर जनसंपर्क किया। राजभर बस्तियों में जाकर समाज के लोगों से रैली में आने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed