भाजपा विधायक ने शिवसेना पर किया पलटवार, बोले- राम मंदिर मामला उनका मुद्दा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या पहुंचे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को शिवसेना पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि शिवसेना राम मंदिर मामले को हाईजैक करने की कोशिश में जुटी है। यह वही शिवसेना है जो मुंबई से उत्तर भारतीयों को मारपीट कर भगाती है।
इतना ही नहीं उन्होंने शिवसेना और पार्टी अध्यक्ष की मानसिकता पर सवाल खड़े किए। विधायक ने कहा कि जो पार्टी मानवता की सेवा नहीं कर सकती वो भगवान राम की सेवा क्या करेगी? राम मंदिर मामला पूरे हिंदुओं का है, कोई एक पार्टी इसे अपना नहीं कह सकती।
बता दें कि सुरेंद्र सिंह बलिया जिले के बैरिया सीट से भाजपा विधायक हैं। वह शनिवार को हजारों कारसेवकों के साथ बलिया से अयोध्या प्रस्थान किए थे। रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा था कि भगवान राम के लिए एक बार तो क्या सात बार विधायकी कुर्बान है।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी का आदेश हो जाए तो भगवान राम के लिए संविधान क्या है, अपनी जान भी दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि अगर सर्वोच्च न्यायालय के जज रोज सुनवाई करके त्वरित फैसला दे देते तो आज इस तरह की नौबत नहीं आती। इस दौरान विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था।
How can Shiv Sena hijack the #RamMandir issue? The people who thrash north Indians and drive them out, who don’t even have the mentality to serve humanity, how will they serve lord Ram? : BJP MLA Surendra Singh pic.twitter.com/0eWDqUbm4k— ANI (@ANI) November 25, 2018