फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJp mla surendra singh statseman on rahul gandhi son comment in ballia

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- राहुल गांधी का बेटा इटली में खेल रहा

Sun, 15 Mar 2020 08:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
BJp mla surendra singh statseman on rahul gandhi son comment in ballia
राहुल गांधी - फोटो : PTI

बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में रोने के सिवा कुछ बचा ही नहीं हो, वो कोरोना के अलावा कुछ सोच ही नहीं सकता। भाजपा विधायक रविवार को गोंठवा में आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने एक बयान में भाजपा सरकार को करोना वायरस से भी अधिक खतरनाक बताया था।

विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि सपा सरकार में जब नेता प्रतिपक्ष को बेसिक शिक्षा विभाग से हटाकर क्रीड़ा मंत्री बनाया गया था, यदि उनमें लेस मात्र भी स्वाभिमान होता तो उन्होंने सपा को अलविदा कह दिया होता।
विज्ञापन


कांग्रेस और सपा को परिवारवादी पार्टी बताते हुए बसपा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का सिद्धांत है माल काटो और बांटो, तब बसपा का पर्चा साटो। कांग्रेस पर कहा कि यहां राजनीति की जमींदारी चलती है। इसका प्रमाण है नेहरू के बाद इंदिरा, इनके बाद राजीव तो फिर राहुल।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि राहुल के बाद भी अचानक कोई आकर कह देगा कि हम राहुल के पुत्र हैं। विधायक की जुबान फिसली तो यहां तक कह बैठे कि राहुल का बेटा कहीं इटली में खेल रहा होगा। विधायक ने कहा कि अब प्रदेश में बोटी व बोतल की सरकार का जमाना लद चुका है, अब यहां रोटी व लंगोटी की सरकार चल रही है। हमारे देश के नेताओं ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed