फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA surendra singh said that next lok sabha election will be crusade

भाजपा विधायक ने कहा, धर्मयुद्ध होगा 2019 का लोकसभा चुनाव,इन्हें बताया धृतराष्ट्र

Mon, 07 May 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 07 May 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh said that next lok sabha election will be crusade
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि इसमें पांडवों के रूप में भाजपा तथा कौरवों के रूप में अन्य दल होंगे। कौरवों-पांडवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई होगी। जिसे देश की जनता देखेगी।
विज्ञापन


महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव धर्मयुद्घ और न्याय के क्षेत्र में होगा। विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई की तरह यह पांडवों और कौरवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई का साक्षी होगा।
विज्ञापन


पांडवों के सेनापति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे, जो अर्जुन की भूमिका निभाएंगे, जबकि कौरवों का नेतृत्व की भूमिका में कांग्रेस सहित अन्य दल होंगे। वहीं धृतराष्ट्र की भूमिका में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव निभाएंगे। लोकतंत्र की लड़ाई में हमेशा विजय न्याय की होती है जो नरेंद्र मोदी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए सिंह ने कहा उनके पास भारत और भारतीयता के साथ कोई संबंध नहीं है। राहुल गांधी में राजनीतिक क्षमता की कमी है, वह कांग्रेस के अंतिम अध्यक्ष साबित होंगे।


विधायक ने दावा करते हुए कहा कि 12 मई के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद, देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। जिस दिन कांग्रेस खत्म हो जाएगी, राहुल गांधी भारत छोड़ देंगे और इटली में अपने मां के साथ बस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed