फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA surendra singh gave statement on teen talaq bill

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने तीन तलाक बिल पास होने पर दिया ये बयान

Sat, 29 Dec 2018 10:20 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: shashikant misra Updated Sat, 29 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh gave statement on teen talaq bill
surendra singh - फोटो : self
उत्तर प्रदेश में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पास होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि तीन तलाक विधेयक मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान बताया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के साथ सिर्फ और सिर्फ अत्याचार था और अत्याचार को भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


भारत की जनता भाजपा की नीयत को जान गई है। शुक्रवार को बलिया में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट की राजनीति करती है। एक प्रश्न के जवाब में कहा कि इस बार राज्यसभा में भी तीन तलाक बिल पास हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी जानें

मुस्लिम समाज में एक बार में तीन तलाक को रोकने के मकसद से लाया गया ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018’ लोकसभा में पास हो गया। हालांकि, इसके कुछ प्रावधानों का विरोध करते हुए कांग्रेस ने इसे संयुक्त प्रवर समिति में भेजने की मांग की तो सत्तारूढ़ भाजपा ने इसे मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम करार दिया।

संशोधनों पर वोटिंग से पहले कांग्रेस और एआईएडीएमके ने सदन से वॉकआउट किया। इसके बाद सदन में वोटिंग हुई। तीन तलाक विधेयक के पक्ष में 245 और 11 वोट पड़े। तीन तलाक में वोटिंग पर ओवैसी का प्रस्ताव गिरा। ओवैसी की तरफ से लाए गए प्रस्ताव को सदन से मंजूरी नहीं मिली। वोटिंग में ओवैसी के प्रस्ताव के समर्थन में 15 वोट पड़े जबकि 236 सांसदों ने प्रस्ताव का विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed