फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA surendra singh gave statement on naseeruddin shah

भाजपा विधायक ने कहा, योगी राज में कमजोर हुए हैं मुस्लिम

Thu, 27 Dec 2018 11:57 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Thu, 27 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh gave statement on naseeruddin shah
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
उत्तर प्रदेश में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भारतीय होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि शाह पाकिस्तान चले जाएं, उनके एयर टिकट व वीजा का प्रबंध वह कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि योगी राज में यूपी में मुस्लिम कमजोर हुए हैं। हिंदुओं का आह्वान किया कि वह विकास व बिजली के बजाय सम्मानजनक जीवन के लिए मोदी व योगी का समर्थन करें।
विज्ञापन


बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयान पर कहा कि शाह बनावटी बातें बोल रहे हैं। उनकी मानसिकता भारतीय नहीं है। उन्हें कश्मीरी ब्राह्मणों का दर्द समझ में नहीं आता। सीमा पर सैनिकों के मारे जाते समय उनका दर्द सामने नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान जाने की सलाह दी तथा कहा कि उनके लिये एयर टिकट व वीजा का प्रबंध वह कर देंगे। एक सवाल के जवाब में स्वीकार किया को योगी राज में उत्तर प्रदेश में मुस्लिम कमजोर हो गये हैं।


हनुमान जी की जाति को लेकर छिड़े विवाद को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हनुमान जी को मुस्लिम से लेकर दलित व अन्य सभी वर्गों के लोग स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed