फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA Surendra Singh controversial statements about officials

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, बोले- अधिकारियों से बेहतर हैं वेश्याएं

Wed, 06 Jun 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 06 Jun 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Surendra Singh controversial statements about officials
फाइल फोटो
जनता की उपेक्षा करने पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस पर चेतना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ बैरिया तहसील पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की अपेक्षा वेश्याओं को बेहतर बताया। 
विज्ञापन


कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों से तो अच्छी वे हैं जो पैसा लेकर नाचने काम तो करती हैं। ये तो पैसा भी लेते हैं काम भी नहीं करते हैं। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है तो उनको घूंसा दो और नहीं मानता है तो जूता दो। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा कि कोई भी कर्मचारी व अधिकारी अगर रिश्वत मांगता है तो उसकी आवाज को रिकार्ड कर लें और उनके सामने प्रस्तुत करें। मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिया तहसील के समक्ष चेतना दिवस के मौके पर विधायक ने कहा कि तहसील की हालत काफी बदतर हो गई है। कहा कि विधायक रहूं या न रहूं तहसील में भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को नहीं रहने दूंगा। 
 

विधायक सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार व तहसीलदार दूधनाथ राम को चेतावनी दी कि वरासत, खेतों की पैमाईश पत्थर नसब में ली जाने वाली रिश्वत बंद होनी चाहिए। 

इस मौके पर अमिताभ उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, सुधांशु तिवारी, ददन भारती, धर्मवीर उपाध्याय, अयोध्या प्रसाद, तेजनारायन मिश्र, रामाशंकर सिंह, निखिल उपाध्याय, चंद्रभूषण सिंह आदि रहे।  

लेखपाल, कानूनगो ने किया बहिष्कार 
तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का राजस्व निरीक्षक व लेखपालों ने बहिष्कार किया। इसके चलते संपूर्ण समाधान दिवस पर खासकर भूमि विवाद के मामलों के निस्तारण में अधिकारियों को काफी परेशानी हुई। 

जबकि लेखपाल, कानूनगो से संबंधित कार्यों के लिए आए लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में एसडीएम व तहसीलदार जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed