{"_id":"5e1416088ebc3e87f54a3f77","slug":"bjp-mla-surendra-singh-attack-on-priyanka-rahul-gandhi-caa-nrc-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने एक बार फिर बोला राहुल-प्रियंका पर हमला, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने एक बार फिर बोला राहुल-प्रियंका पर हमला, कही ये बात
Tue, 07 Jan 2020 10:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर अफवाह फैलाकर दंगा कराना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी उनके सहयोग में लगी हुई है।
विज्ञापन
उन्हें वास्तव में विरोध करना है तो राजस्थान व मध्य प्रदेश में भी जाकर इस संदर्भ में लोगों को आंदोलन के लिए आगे आने को कहें। उनका टारगेट उत्तर प्रदेश है और यहां उनके चाहने से कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि सरकार दंगाइयों से निपटना जानती है।
विज्ञापन
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को चांदपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से कहा कि चुनाव के समय राहुल व प्रियंका हिंदू होने का स्वांग रचते हैं लेकिन ये दोनों लोग हिंदुओं के विरोधी हैं। इस देश में ये केवल मुसलमानों को खुश करना चाहते हैं, उन्हें खुशहाल देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पाकिस्तान में सिख लड़की का अपहरण होता है, धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह कराया जाता है। गुरुद्वारे पर पत्थर बरसाए जाते हैं, ननकाना साहिब का नाम मुहम्मद मुस्तफा पर करने की खुलेआम धमकी दी जाती है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद कहते हैं कि यह हमलोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं है। यह कैसा आचरण है, यह देश की जनता समझ रही है।