{"_id":"5c1274aa42c7925cf913a807","slug":"bjp-mla-says-that-ram-mandir-will-be-build-in-pm-modi-cm-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और सीएम योगी के रहते राम मंदिर नहीं बना तो कब बनेगा: भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी और सीएम योगी के रहते राम मंदिर नहीं बना तो कब बनेगा: भाजपा विधायक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
बलिया जिले के बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों ही साधक हैं। इन साधकों के रहते अगर राम मंदिर नहीं बनेगा तब कब बनेगा। गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि समय रहते देश का भी भला होना है और राम मंदिर भी बनना है।
कहा कि कानून बनाकर जल्द राम मंदिर बनना चाहिए। इससे पहले तीन राज्यों के मतगणना के बाद विधायक ने कहा था कि एससी-एसटी कानून लाकर सवर्णों को नाराज करना और राम मंदिर का अब तक निर्माण न करने का खामियाजा तीन राज्य गंवाकर भुगतना पड़ा है।