फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA saurabh shrivastav visit in covid ward wearing PPE kit meet Corona patients

पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड पहुंचे भाजपा विधायक, कोरोना मरीजों का जाना हाल-चाल

Fri, 21 May 2021 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 May 2021 05:28 PM IST
सार

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान वह डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से मिले और उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
BJP MLA saurabh shrivastav visit in covid ward wearing PPE kit meet Corona patients
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कोविड वार्ड में मरीजों का जाना हाल-चाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड वार्ड में भर्ती रोगियों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। साथ ही अस्पताल द्वारा प्रदत्त चिकित्सा व्यवस्था, उपकरणों एवं उपचार की सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


विधायक ने कोविड रोगियों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह रोग अवश्य एक महामारी है, लेकिन आप लोगो को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप लोग अपना मनोबल ऊंचा रखें, कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार दी जाने वाली दवा समय पर लीजिए। आप सभी जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे। हम सब लोग पूरी तरह आप लोगो के साथ हैं। अगर आपको किसी प्रकार की समस्या होती है तो तुरंत यहां के अटेंडेंट को जानकारी दीजिए, आपकी समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक ने कोविड वार्ड में मौजूज चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। विधायक ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सभी जनसेवक, स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों के साथ हैं और यह लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी जाएगी। वहां उपस्थित एक चिकित्सक ने विधायक से कहा कि पहली बार कोई जनसेवक पीपीई किट पहनकर वार्ड में गया है। आज आपके आने से हम सभी का उत्साह बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले ही विधायक के प्रयास से ही इस अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण रिकॉर्ड समय मे कराया गया था। जिससे इस अस्पताल में भी अलग से कोविड वार्ड बनाकर कोरोना पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed