फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA said that these people are pakistani

बीजेपी विधायक बोले- भारत माता की जय बोलने से कतराने वाले लोग पाकिस्तानी

Tue, 27 Feb 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 27 Feb 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA said that these people are pakistani
बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : twitter
यूपी के बलिया जिले के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह विवादित बयान देकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि वह ऐसे लोगों को पाकिस्तानी मानते हैं जो भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलिया के रतसर में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बता दें कि विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।  इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत एक दिन हिंदू राष्ट्र होगा, सिर्फ वही मुस्लिम देश में रह सकेंगे जो हिंदू संस्कृति को मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिया विधायक ने कहा था कि बहुत कम मुसलमान हैं जो देशभक्त हैं। एक दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, जो मुस्लिम हमारी संस्कृति को अपनाएंगे सिर्फ वही भारत में रह पाएंगे। 13 जनवरी को बलिया में विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा था कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

हिन्दू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान हमारी संस्कृति को आत्मसात करेंगे, वे भारत में रह पाएंगे। बैरिया विधायक अपने क्षेत्र में अपने तेवर के लिए चर्चित हैं। वो एक दो मौके पर भाजपा सरकार के खिलाफ भी खड़े हुए हैं। 

विधायक के बिगड़े बोले, अफसरों को बना रहे निशाना

BJP MLA said that these people are pakistani
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : facebook
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को बलिया के गड़वार थाना तिराहा पर रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे।  मंच से विधायक बोले कि अगर खनन (मिट्टी) ले जाते समय पुलिस रोके तो उसे दो तमाचा खींचकर लगाओ।

इसी सभा के दौरान उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी बलिया तथा सीडीओ भ्रष्ट है। इससे पहले भी तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के खिलाफ विधायक ने मोर्चा खोलते हुए गलत बयानी कर डाली थी।

जिससे नाराज पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने भी कलेक्ट्रेट की बैठक में ही विधायक को अपने हद में रहने की नसीहत दे डाली थी। रविवार को गड़वार थाना तिराहा पर रोड के शिलान्यास के दौरान पहुंचे सुरेंद्र सिंह ने अपने भाषण के दौरान डीएम तथा सीडीओ के खिलाफ अपमानित शब्द प्रयोग किया था।

विधायक के बिगड़े बोल से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को बलिया के चट्टी चौराहों पर पूरे दिन विधायक की चर्चा चलती रही है।

लोगों का मानना है कि अगर सत्ता पक्ष में रहकर विधायक ऐसा कह रहे हैं तो फिर ऐसे अफसरों को जिले से क्यों नहीं हटवा देते है। कहीं न कहीं विधायक अपने निजी स्वार्थ में ये सब बोलकर चर्चा रहना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed