फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA said that PM modi incarnation of ram

भाजपा विधायक ने पीएम मोदी को बताया राम का अवतार

Sat, 12 May 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 12 May 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA said that PM modi incarnation of ram
surendra singh - फोटो : self
बलिया के बैरिया से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में हैं।  गुरुवार की रात पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार बताया है।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वे देश में राम राज्य का सपना साकार करेंगे। उनकी अंतरात्मा कहती है कि ईश्वर ने अमित शाह को प्रभु राम के भाई लक्ष्मण और सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के महान सलाहकार चाणक्य के रूप में भेजा है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि ब्रह्मचारी हनुमान के रूप में योगी जी भी आए हैं। उन्होंने कहा कि राम, लक्ष्मण और हनुमान की यह टीम भारत में रामराज्य का सपना पूरा करेगी और राम राज्य राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बारे में पूछने पर विधायक ने कहा कि यदि वह अपनी जाति के लोगों के बारे में चिंतित थे, तो उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट नहीं मांगना चाहिए।


विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल खुद को प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त पाते हैं, वह देश को नेतृत्व प्रदान नहीं कर सकते हैं। इससे पूर्व बैरिया विधायक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सूर्पणखा, दानव राजा रावण की बहन कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed