फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA husband threatened electric department junior engineer

BJP विधायक पति ने दी बिजली विभाग के जेई को हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी, ऑडियो वायरल

Fri, 13 Apr 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA husband threatened electric department junior engineer
सुनीता सिंह के पति परीक्षित सिंह - फोटो : facebook
यूपी के गाजीपुर के जमानिया से भाजपा विधायक सुनीता सिंह के पति परीक्षित सिंह ने विद्युत उपकेंद्र कामाख्या धाम के अवर अभियंता कुलदीप यादव को धमकी दी है। धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में जेई ने गाजीपुर डीएम के बालाजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि विधायक और उनके पति एक व्यक्ति के मकान के पास बिजली का खंभा गाड़ने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया है। गहमर क्षेत्र के जेई कुलदीप यादव के मुताबिक बुधवार की रात उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि विधायक जी से बात कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुनीता सिंह ने मुझसे खंभे के विवाद का कारण पूछा तो मैंने बताया कि यह काम बिना टेंडर के कराया जा रहा है। जिस व्यक्ति के घर के पास खंभा गाड़ने की बात है वहां ग्रामीण आपत्ति कर रहे हैं और आदेश की कॉपी मांग रहे हैं।

इस पर विधायक ने आपत्ति करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देने को कहा। मैंने पुन: बिना टेंडर के काम होने की बात कही तो फोन पर विधायक के पति परीक्षित सिंह आ गए। उन्होंने मुझसे बदसलूकी की और हाथ-पैर तुड़वाने के साथ ट्रांसफर करा देने की धमकी दी।

इससे मैं घबरा गया और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों के साथ ही डीएम को दे दी गई है। उनके आदेश के बाद आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।

विधायक बोलीं- ऐसी कोई बात नहीं

BJP MLA husband threatened electric department junior engineer
जमानिया से भाजपा की विधायक सुनीता सिंह - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि विधायक और उनके पति द्वारा विद्युत विभाग के जेई कुलदीप यादव को धमकी देने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही जेई द्वारा थाने में इस मामले से संबंधित कोई तहरीर ही दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।

वहीं इस मामले में जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि मैंने जेई कुलदीप से खंभे के संबंध में शांतिपूर्ण ढंग से बात की। मेरे पति ने भी उनसे आमजन की सुविधा को देखते हुए खंभा गाड़ने की बात कही। यह बात पहले भी कई बार उठ चुकी है। बातचीत सौहार्दपूर्ण तरीके से की गई थी, किसी प्रकार की धमकी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed