{"_id":"60c1a40e8ebc3e494d414260","slug":"bjp-mission-up-2022-state-general-secretary-sunil-bansal-said-strengthen-hold-in-the-society-on-the-basis-of-caste-data","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन यूपी 2022 के लिए मैदान में उतरी भाजपा, प्रदेश महामंत्री ने कहा- जातिगत आंकड़ों के आधार पर समाज में मजबूत करें पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन यूपी 2022 के लिए मैदान में उतरी भाजपा, प्रदेश महामंत्री ने कहा- जातिगत आंकड़ों के आधार पर समाज में मजबूत करें पकड़
Thu, 10 Jun 2021 11:04 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:04 AM IST
सार
काशी क्षेत्र कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के जातिगत आंकड़ों पर चर्चा की और इसी आधार समाज में मजबूत पकड़ बनाने की कार्ययोजना भी बनाई। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय से मिशन-2022 का आधार मजबूत होगा।
विज्ञापन
काशी क्षेत्र कार्यालय में बैठक संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों पर विजय पाने की रणनीति में जुट गई है। काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के जातिगत आंकड़ों पर चर्चा की और इसी आधार समाज में मजबूत पकड़ बनाने की कार्ययोजना भी बनाई। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय से मिशन-2022 का आधार मजबूत होगा।
विज्ञापन
रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव 12 जुलाई तक सम्पन्न होगा। इसकी घोषणा भी एक दो दिनों में होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय ठीक होगा तो परिणाम अच्छे आएंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बने इस दिशा में सबको मिलकर प्रयास करना है। पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतना है, इसी प्रकार का प्रयास ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भी करना है। उन्होंने कहा, कोरोना की दूसरी लहर में भय का माहौल होने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने प्रदेश में करीब एक हजार स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत सुधारने का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया की टीम को सशक्त बनाने पर जोर
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया की टीम को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह टीम जिले व मंडल स्तर पर बनाई जानी चाहिए ताकि संगठन की गतिविधियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जा सके। हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के मन मस्तिष्क पर छा जाएं।
यूपी में 1000 सीएचसी और पीएचसी चमकाएंगे भाजपाई
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी ने एक हजार से ज्यादा सीएचसी, पीएचसी चमकाने का निर्णय लिया है। यह जिम्मेदारी सांसद, विधायक, आयोग और निगमों के अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारियों एवं सक्षम भाजपा नेता निभायेंगे। इस कार्य में उद्योगपतियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग लेने की योजना है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सर्विस प्रोवाइडर, सब्जी, फल, दूध विक्रेता, धोबी, नौकर, नौकरानी शमशान घाट पर काम करने वालों के बीच जाकर वैक्सीन लगवाने की योजना बनाएं।