फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Mandal President Election: 378 filed nominations in 31 Mandals

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव : 31 मंडलों में 378 ने किया नामांकन

Mon, 16 Dec 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal President Election: 378 filed nominations in 31 Mandals
- 20 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष के नाम की होगी घोषणा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए दो मंडल छोड़कर कुल 31 मंडलों में 378 लाेगों ने नामांकन किया। महानगर के 13 मंडलों में 153 और जिले के हरहुआ, कठिराव मंडल को छोड़कर 18 मंडलों में कुल 225 नामांकन हुए। उधर, पिंडरा में नामांकन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि हरहुआ और कठिराव मंडल को छोड़कर बाकी 19 मंडलों में 225 लोगों ने नामांकन किया था। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन हुआ। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि सभी 13 मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए 153 लोगों ने नामांकन किया। वहीं, उत्तरी विधानसभा के बागेश्वरी मंडल में 10, सारनाथ मंडल में 15, राजर्षि मंडल में 16, धूपचंडी मंडल में 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

शहर दक्षिणी विधानसभा के दीनदयाल मंडल में 9, काशी विश्वनाथ मंडल में 7 व मध्यमेश्वर मंडल में 14 लोगों ने नामांकन किया। कैंट विधानसभा के कैंट मंडल में 9, छावनी मंडल में 4, महामना मंडल में 19, रविदास मंडल में 16, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में 9 व रामनगर मंडल में 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पिंडरा मंडल में 9, रामनगर में 12, शिवपुर चिरईगांव मंडल में 10, शिवपुर में 8, लमही में 8 और लोहता मंडल में 10 ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से नियुक्त महानगर चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि फॉर्म की स्क्रूटनी के बाद तीन नामों का मंडल वाइज पैनल बनाकर काशी क्षेत्र को भेजा जाएगा। लखनऊ में 19 दिसंबर को होने वाली काशी क्षेत्र की बैठक में विचार विमर्श के बाद 20 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed