फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Mahila Morcha Organizes Jan Akrosh Scooter Rally in Support of Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Varanasi News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम, भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश स्कूटी रैली; समर्थन दिखाया

Sun, 26 Apr 2026 02:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 02:00 AM IST
सार

Varanasi News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जन आक्रोश स्कूटी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अधिनियम के प्रति समर्थन जताया। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए इसे सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल पर समाप्त हुई।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha Organizes Jan Akrosh Scooter Rally in Support of Nari Shakti Vandan Adhiniyam
स्कूटी रैली निकालतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को जन आक्रोश स्कूटी रैली निकाली। सिगरा स्थित तिलक प्रतिमा से निकली रैली का समापन लहुराबीर पर हुआ। काशी की बहनों ने अपनी एकजुटता और उत्साह का प्रदर्शन किया। रैली में महिलाओं का जोश देखते बन रहा था। 

विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भावना सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि काशी की बहनें सदैव ही प्रधानमंत्री के विजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही हैं। 

विज्ञापन

पुतला जलाने से नाराज महिला सभा ने किया प्रदर्शन
भाजपा की ओर से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला जलाने से नाराज समाजवादी महिला सभा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं की आवाज दबाती रही है। 

भाजपा ने महिलाओं को कभी न्याय नहीं दिया है। भाजपा पीडीए का हक छीनना चाहती है। महिला आरक्षण पर भाजपा के मन में खोट है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और वास्तविक भागीदारी को लेकर उठाई जा रही मजबूत आवाज का व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed