फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP made dent in the lineage of Pandit Kamalapati

UP Politic: पंडित कमलापति के वंश में BJP ने लगाई सेंध, चुनाव से पहले सोमेश पति ने किया ये काम

Mon, 06 May 2024 05:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 May 2024 05:07 PM IST
सार

UP Politic: पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी कई बातें रखीं। सोमेश पति के भाजपा में जाने की बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें पछताना पड़ेगा।

विज्ञापन
BJP made dent in the lineage of Pandit Kamalapati
पत्रकारवार्ता में पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद हाउस में दो दिन पूर्व भगवा लहराने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पौत्र पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी ने अपना पक्ष रखा। सोमेशपति के भाजपा में जाने केसवाल पर औरंगाबाद हाउस में हुई प्रेसवार्ता में राजेशपति ने कहा कि सोमेशपति से भूल हुई है चुनाव बाद वे भूल सुधारेंगे। सोमेश का मामला घर का है। आज भी समझाएंगे, कल भी समझाएंगे। उम्मीद है वह घर लौट आएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोडऩा हमारी भूल थी। हालांकि हम कांग्रेस से कभी अलग नहीं हुए। गांधी परिवार से राजनीति ही नहीं पारिवारिक रिश्ता है। आज भी हमारी नेता सोनिया व राहुल गांधी हैं। तीन साल पहले पुत्र ललितेश त्रिपाठी संग तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। ममता बनर्जी ने बहुत सम्मान दिया लेकिन कांग्रेस हमारे मूल में हैं। हम कमलापति त्रिपाठी के वंश के वारिस हैं, उस नाते हम उनकी राजनीतिक विचारधारा के विरुद्ध राजनीति नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह भी नहीं कि हम कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन यह भी तय है कि हम कांग्रेस से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस को जनता से जोड़ने के लिए निडर होकर बहुत मेहनत की है।

कहा कि जनता आज महंगाई, बेरोजगारी को महसूस कर रही है। भाजपा के खिलाफ खुलकर बोल रही है। इसलिए इंडिया गठबंधन इतिहास लिखने जा रही है। ममता एवं अखिलेश यादव ने ललितेश को भदोही से चुनाव लडऩे को कहा और उसके साथ सोनिया व राहुल गांधी का आशीर्वाद मिला। तब चुनाव में ललितेश भदोही से उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed