{"_id":"5991d6c94f1c1b08488b4694","slug":"bjp-legislator-sitting-on-dharna-in-bhadohi-charged-with-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार अपनी, धरने पर बैठे भाजपा विधायक, जानिये क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार अपनी, धरने पर बैठे भाजपा विधायक, जानिये क्या है पूरा मामला
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे दीनानाथ भाष्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के औराई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर सोमवार को एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ भदोही सीओ और एसडीएम ने अभद्रता की। उन्होंने दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विधायक की मांग पर डीएम ने मामले की जांच एडीएम और एएसपी को सौंप दी। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
आरोप था कि भदोही के धौरहरा में एक जमीन के विवाद में उनका कार्यकर्ता पैरवी करने के लिए गया। दोनों अधिकारियों की ओर से कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक चले हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद डीएम विशाख जी ने एएसपी और एडीएम को मामले की जांच करने को कहा तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान विधायक के धरने को लेकर जिले की सियासी गरमी बढ़ी दिखी।
घटनाक्रम में भदोही कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव की दो सगी बहनों ने गत दिनों डीएम से शिकायत की थी कि उनके घर के सामने रास्ते में एक भाजपा नेता नेे हैंडपंप लगवाया है और उसमें सबमर्सिबल पंप लगा दिया है।
डीएम के निर्देश पर सीओ भदोही परमहंस मिश्र और एसडीएम आशीष कुमार ने जांच की। जांच के बाद उक्त हैंडपंप से सबमर्सिबल हटा दिया गया। जिसके बाद से ही विवाद बढ़ा। एसपी सचींद्र पटेल ने कहा कि मामले की जांच एएसपी और एडीएम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।