फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP legislator rebels, serious charges imposed against Yogi Sarkar

योगी सरकार के खिलाफ भाजपा विधायक ने की बगावत, लगाए गंभीर आरोप

Sun, 14 May 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 14 May 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
 BJP legislator rebels, serious charges imposed against Yogi Sarkar
भाजपा विधायक ने बनाई मानव श्रंखला - फोटो : अमर उजाला

बलिया के बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर शनिवार की सुबह मोर्चा खोल दिया। इस दौरान सैकड़ों बाढ़ व कटान प्रभावित लोगों के साथ मानव शृंखला बनाकर एनएच-31 रामगढ़ से टेंगरह तक विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि बाढ़ व कटानरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो 24 मई से वे उपवास करेंगे। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शासन द्वारा धन देने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आज तक काम नहीं लगाया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने पिछले साल जब बाढ़ आयी तब काम लगवाकर जमकर सरकारी धन में लूट खसोट किया। इस साल भी वे फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के लिए चुना है। मैं जनता की भावनाओं के खिलाफ कोई कार्य नहीं करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने दुबेछपरा ढाला पर उप जिलाधिकारी बैरिया अवधेश मिश्रा को मुख्य मंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। चेताया कि अगर 23 मई तक बाढ़ की रोकथाम के लिए कार्य शुरू नहीं हुआ तो 24 मई को दुबेछपरा हनुमान मंदिर के पास आमरण अनशन पर बैठूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed