{"_id":"59cbce874f1c1bca538b4ae1","slug":"bjp-leader-target-rahul-gandhi-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- राहुल गांधी से योग्य तो यहां के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- राहुल गांधी से योग्य तो यहां के कार्यकर्ता
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास पागल हो गया है। राहुल गांधी के इस बयान से भाजपा में खलबली मच गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी से योग्य हैं।
उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि वे बिना सोचे-समझे बोलते हैं। बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद अष्टभुजा डाक बंगले में वह बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज भारत के 78 फीसदी भूभाग पर भाजपा का शासन है। राहुल गांधी जिस पार्टी के उपाध्यक्ष हैं, उसकी सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। शायद यही विकास उनको अच्छा लगता है।
विज्ञापन
पिछली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। भाजपा सरकार ने 30 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले, 450 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया और 25 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब औरतीन करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना में गैस चूल्हा दिया।
सरकार ने दवा की कीमतें घटाईं तो हृदय रोगियों के ऑपरेशन का खर्च आधा और घुटनों के ऑपरेशन में 69 फीसदी तक की कमी हुई है। सरकार ने 70 हजार करोड़ गरीबों को खाते में सीधे धन ट्रांसफर जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया।
कहा कि केरल व पश्चिम बंगाल की हिंसा पर चर्चा हुई है। हिंसा के विरोध में केरल में अक्टूबर में यात्रा निकाली जाएगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर देश की अखंडता के लिए 31 अक्टूबर को रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन होगा।