फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader Swatantra Dev Singh said Cleanliness is necessary for society in varanasi

वाराणसी में स्वतंत्र देव सिंह बोले: स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति और समाज के लिए जरूरी, खुद भी लगाई झाड़ू

Mon, 08 Aug 2022 02:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Aug 2022 02:17 PM IST
सार

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंचे। शहर दक्षिणी विधानसभा में उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया। 

विज्ञापन
BJP leader Swatantra Dev Singh said Cleanliness is necessary for society in varanasi
काल भैरव वार्ड में स्वतंत्र देव सिंह ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को वाराणसी पहुंचे। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने से पहले उन्होंने शहर दक्षिणी विधानसभा अंतर्गत काल भैरव वार्ड के सिद्ध माता गली में झाड़ू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लगाने का आग्रह भी किया।  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्सी घाट पर स्वयं स्वच्छता कर  स्वच्छता अभियान का पूरे देश में शुभारंभ किया था।
विज्ञापन


बताया कि पीएम मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में दो करोड़ से ज्यादा संख्या में शौचालयों का निर्माण हो चुका है। स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति के लिए समाज के लिए आंतरिक एवं बाह्य दोनों रूप में आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed