फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader supporters video gone viral when they target police station

भाजपा नेता की मौजूदगी में समर्थकों ने दरोगा को दी गाली और चौकी जलाने की धमकी, वीडियो वायरल

Fri, 13 Apr 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 13 Apr 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
BJP leader supporters video gone viral when they target police station
भाजपा नेता धर्मेंद्र राजभर - फोटो : facebook
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इन दिनों बनारस में सुर्खियों में है। इस वीडियो में भाजपा नेता की मौजूदगी में उनके समर्थक अखरी चौकी प्रभारी के साथ गालीगलौज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछेक लोगों ने पुलिस चौकी फूंकने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


कुछेक लोगों ने बीचबचाव का प्रयास भी किया लेकिन गालीगलौज जारी रहा। मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा होने के कारण पुलिसकर्मी कुछ कहने से कतरा रहे हैं।

वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत लठिया गांव में सात अप्रैल को दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर अखरी चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से चार लोगों को चौकी पर बुलाया गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता धर्मेंद्र राजभर भी चौकी पर पहुंचे और सभी को साथ ले जाने लगे तो दरोगा त्रिवेणी ने विरोध किया। वायरल वीडियो के अनुसार दरोगा के विरोध करने पर मौजूद लोगों ने उनके साथ जमकर गालीगलौज किया और चौकी फूंक देने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी गालीगलौज

BJP leader supporters video gone viral when they target police station
up police - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र राजभर का आरोप है कि चौकी प्रभारी गालीगलौज कर ग्रामीणों को मारे-पीटे थे। सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए और चौकी का घेराव कर दिए। ग्रामीण चौकी प्रभारी के खिलाफ  कार्रवाई की मांग और पुलिस के खिलाफ  नारेबाजी करने लगे।

वहीं, चौकी प्रभारी का कहना है कि धर्मेंद्र बुलाए गए लोगों को जबरदस्ती ले जाने लगे जिसका उन्होंने विरोध किया। गालीगलौज व मारपीट का आरोप झूठा है।

इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। सीओ सदर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed