{"_id":"5899b4294f1c1b8a52379415","slug":"bjp-leader-shiv-prakash-will-come-varanasi-for-talk-with-anger-party-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में भाजपा पहले रूठों को मनाएगी फिर बागियों को हटाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में भाजपा पहले रूठों को मनाएगी फिर बागियों को हटाएगी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 07 Feb 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में टिकट बांटने के बाद भाजपा में उभरे अंतर्विरोध को लेकर पार्टी हाईकमान गंभीर है।
कुछ दावेदारों और कार्यकर्ताओं का असंतोष दूर करने के लिए नौ फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश आएंगे। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह सोमवार को बनारस पहुंचे।
वहीं, चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मंगलवार को इसी सिलसिले में फिर वाराणसी आएंगे।
हाल ही में दोनों मंत्रियों ने तीन दिन तक यहां रुककर कार्यकर्ताओं में बढ़ती नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया था।
पार्टी सूत्रों की मानें तो अब भीतर के विरोधियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का रुख सख्त हो चुका है।
पार्टी पहले रूठों को मनाने का प्रयास करेगी।
इसके बाद बागियों को शांत करने के लिए कुछ कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं।
चर्चा है कि विरोधियों को नोटिस देने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।

अकेले में होगी विरोधियों से मुलाकात
डीरेका गेस्ट हाउस में मनोज सिन्हा और डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय।
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विरोध करने वालों से अकेले में मुलाकात करेंगे।
उनकी बात सुनने के बाद ही पार्टी आगामी रणनीति स्पष्ट करेगी।
टिकट बांटने के बाद से शुरू हुए घमासान को शांत कराने के लिए पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को भेजा गया।
इसके बाद संघ के पदाधिकारी आए। पार्टी में अब भी बागियों के तेवर ढीले न पड़ते देख रणनीति के तहत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री को यहां भेजा जा रहा है।