फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP head Amit shah again visit purvanchal in next month

भाजपा का मिशन 2019: अगले माह फिर पूर्वांचल के दौरे पर आएंगे अमित शाह

Fri, 27 Jul 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 27 Jul 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
BJP head Amit shah again visit purvanchal in next month
काशी क्षेत्र की नई टीम की बैठक मंगलवार को जौनपुर में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रम तय किए गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन को मजबूत करने के लिए अगस्त में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूर्वांचल के दौरे पर आएंगे। अगस्त के प्रथम सप्ताह में चंदौली में सभा होगी।
विज्ञापन


इस दौरान चंदौली से बिहार तक की सीटों को साधने की तैयारी होगी।  आगामी लोकसभा में यूपी से 78 सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा लेकर चल रही है। दो सीट विपक्ष के लिए छोड़ा जा रहा है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ हर माह अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस काम की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों को बांटी गई। 15 अगस्त को हर बूथ पर 11 पौधे लगाएं जाएंगे। दो अक्टूबर से गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलेगा। नए सदस्यों को बनाया जाएगा। हर मोर्चा का अलग-अलग कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा आदि के कार्यक्रमों के जरिए पार्टी जनता के बीच पैठ बनाएगी। बैठक के बारे में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि केवल संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई है। 

अगस्त में राहुल गांधी के काशी आने की संभावना

BJP head Amit shah again visit purvanchal in next month
पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी
आगामी 29 जुलाई से युवा कांग्रेस केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। इसकी शुरुआत मैदागिन स्थित राजीव चौक से हस्ताक्षर अभियान के साथ होगी। 10 अगस्त तक आंदोलन को वृहद रूप दिया जाएगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के काशी आने की संभावना है। यह जानकारी प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने दी। मंगलवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव ने कहा कि आठ बिंदुओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

विश्वनाथ कॉरिडोर के खिलाफ उत्पीड़न, मोदी के चार साल में लोकार्पित योजनाओं में धांधली, ह्दय योजना की जांच, ध्वस्त सीवर के चलते दूषित पेयजल आपूर्ति, भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां के परिवार को दिए गए आश्वासन, अस्पतालों की दुर्व्यवस्था, मां गंगा से छलावा, चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे में ठेकेदार के नाम के खुलासे के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि एक बूथ पर टेन यूथ बनाया जा रहा है। टेन यूथ अपने परिवार के तकरीबन 50 वोट दिलाएंगे। एक विधानसभा में 283 बूथ होते हैं। इस हिसाब से 14150 वोट तय हैं। महानगर अध्यक्ष ओमशंकर शुक्ल ने कहा कि युवाओं की समस्याओं को उजागर करके सरकार की युवा विरोधी नीतियों के बारे में बताएंगे। 

भाजयुमो की टीम घोषित, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष बने राजेश राजभर

BJP head Amit shah again visit purvanchal in next month
भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम मंगलवार को घोषित कर दी गई है। प्रदेश की टीम में काशी क्षेत्र को महत्व दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने सूची फाइनल कर दी है।

इनमें प्रदेश पदाधिकारियों में काशी क्षेत्र से प्रतापगढ़ के सूरज सिंह सोमवंशी, मिर्जापुर से चेत नारायण सिंह, वाराणसी से आयुषी श्रीमाली को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोनभद्र के देवेंद्र पटेल को महामंत्री, इलाहाबाद के धनंजय शुक्ल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गोरक्ष क्षेत्र के बलिया के विधायक धनंजय कन्नौजिया को उपाध्यक्ष, आजमगढ़ के पुरुषार्थ सिंह को मंत्री बनाया गया है। 

काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गाजीपुर के राजेश राजभर को बनाया गया है। चंदौली के जैनेंद्र दूबे और प्रतापगढ़ के वरुण प्रताप सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर क्षेत्र से गोरखपुर के रणजीत सिंह बड़े को क्षेत्रीय अध्यक्ष, सिद्धार्थनगर के कन्हैया पासवान और बलिया के आशुतोष सिंह को महामंत्री बनाया गया है। 

इसी प्रकार प्रकोष्ठों में काशी क्षेत्र से सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का संयोजक इलाहाबाद के अमित श्रीवास्तव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक सोनभद्र के दिवाकर मिश्र, सह संयोजक गोरखपुर क्षेत्र के मऊ के सौरभ राय, काशी क्षेत्र से इलाहाबाद के अजय राय को विधि प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति में काशी क्षेत्र से सुल्तानपुर के चंद्रमौलि सिंह, गोरक्ष क्षेत्र के आजमगढ़ जिले के अजीत यादव, नवनीत प्रताप राय, पुरनेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed