फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP has occupied the mayor's seat for 27 years the party has been winning continuously since 1995

Nikay chunav: 27 साल से महापौर की सीट पर भाजपा का कब्जा, नगर निगम बनने के बाद 1995 से लगातार जीत रही पार्टी

Tue, 06 Dec 2022 11:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Dec 2022 11:15 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव में इस बार महापौर की सीट अनारक्षित हो गई है। अब शहर की सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो जाएगी। 1995 से लेकर अब तक यह सीट भाजपा के खाते में गई है। नगर निगम से पहले महापालिका थी।

विज्ञापन
BJP has occupied the mayor's seat for 27 years the party has been winning continuously since 1995
nikay chunav

विस्तार

नगर निगम की महापौर सीट पर बीते 27 साल से भाजपा का कब्जा रहा है। अब तक विरोधी पार्टियों का खाता भी नहीं खुला है। भाजपा के लिए यह सीट नाक का सवाल है तो वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा सहित अन्य पार्टियां गढ़ को तोड़ने में ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में इस बार महापौर की सीट अनारक्षित हो गई है। अब शहर की सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो जाएगी। 1995 से लेकर अब तक यह सीट भाजपा के खाते में गई है। नगर निगम से पहले महापालिका थी। तब यहां 1960 से 1994 तक नगर प्रमुख होते थे। 1995 में जब नगर निगम का गठन हुआ। तब से लेकर अब तक हुए पांच बार के नगर निगम चुनाव में महापौर सीट पर भाजपा का ही दबदबा रहा है। नगर निगम में छठवीं बार होने वाले महापौर के चुनाव के दावेदारों में भाजपा के पास लंबी फेहरिस्त है। अंतिम निर्णय चुनाव संचालन समिति और हाईकमान को करना है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों के अनुसार चक्रानुक्रम के हिसाब से इस बार यह सीट सामान्य महिला के खाते में जाना चाहिए था। लेकिन यहां 10 वार्ड बढ़ने के कारण नए सिरे से चक्रानुक्रम चलाया गया है, जिस कारण से अनारक्षित सीट की गई है। 

विज्ञापन

BJP has occupied the mayor's seat for 27 years the party has been winning continuously since 1995
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम में अब तक के महापौर का कार्यकाल
सरोज सिंह - 30 नवंबर 1995 से 29 नवंबर 2000 (ओबीसी महिला)
अमरनाथ यादव - 30 नवंबर 2000 से 20 जनवरी 2006 (ओबीसी पुरुष)
कौशलेंद्र सिंह - 17 नवंबर 2006 से 19 जुलाई 2012 (ओबीसी पुरुष)
रामगोपाल मोहले - 20 जुलाई 2012 से अगस्त 2017 (अनारक्षित)
मृदुला जायसवाल - 12 दिसंबर 2017 से अब तक (ओबीसी महिला)

BJP has occupied the mayor's seat for 27 years the party has been winning continuously since 1995
निकाय चुनाव परिणाम। - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम बनने से पहले नगर प्रमुख
कुंजबिहारी गुप्ता - एक फरवरी 1960 से 30 अप्रैल 1962
बृजपाल दास - एक मई 1962 से 31 जनवरी 1966
श्याम मोहन अग्रवाल - पांच जुलाई 1968 से पांच जुलाई 1970
सरयू प्रसाद दूबे - छह जुलाई 1970 से पांच जुलाई 1971
पूरन चंद्र पाठक - छह जुलाई 1971 से 30 जून 1973 तक
मोहम्मद स्वालेह अंसारी - 12 फरवरी 1989 से पांच फरवरी 1994 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed