फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP government wants to deprive the poor of education: MP

गरीबों शिक्षा से वंचित करना चाह रही भाजपा सरकार : सांसद

Tue, 08 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP government wants to deprive the poor of education: MP
सपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ियों से शिक्षा का अधिकार छीनने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जानबूझकर शिक्षा को महंगा किया जा रहा है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग के बच्चों के लिए पढ़ाई करना कठिन हो जाए। सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर गरीब, आदिवासी और मजदूरों की आवाज बनें।
विज्ञापन

पार्टी में शामिल आरती मौर्या के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने भी कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के अधिकार को कमजोर कर रही है।

बैठक में श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष वेदमणी शुक्ला, रामप्यारे सिंह पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed