फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP government is doing better work in roads, security, indigenous sector

Varanasi News: सड़क, सुरक्षा, स्वदेशी क्षेत्र में भाजपा सरकार कर रही बेहतर कार्य

Fri, 08 Mar 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP government is doing better work in roads, security, indigenous sector
वाराणसी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। सड़क, सुरक्षा, स्वदेशी सभी क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में व्यापारी सम्मेलन हुआ। इसमें कई जिलों के व्यापारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार देश में चौमुखी विकास कर रही है। इस सरकार के कार्यों के कारण आज विश्व में भारत की साख बढ़ रही है। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार की नीतियों से अपने को जोड़ें और अन्य लोगों को भी बताएं। व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंधी ने कहा कि भारत के 5 ट्रिलियन विजन को पूरा करने के लिए व्यापारियों को आगे आना हो। ऑनलाइन व्यापार के कारण पिछले कुछ वर्षों में हुई असुविधा को सरकार ने दूर कराया। काशी क्षेत्र के संयोजक विक्रम सिंह ने केंद्र की व्यापारियों के लिए बनाए गए नीतियों को विस्तार से बताया। प्रांतीय सहसंयोजक राजकुमार शर्मा ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार अपराध मुक्त और माहौल बनाया है। जहां व्यापारी पूर्ण सुरक्षित है। क्षेत्रीय सहसंयोजक रामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सुगम सड़क बनने से व्यापारियों को व्यापार करने में सुगमता आई है। इस मौके पर राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर संयोजक जयदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed